• 30/01/2023

यहां पुलिस लाइन में स्थित मस्जिद में ब्लास्ट, 29 पुलिसकर्मियों की मौत, 150 से ज्यादा घायल, 90 गंभीर

यहां पुलिस लाइन में स्थित मस्जिद में ब्लास्ट, 29 पुलिसकर्मियों की मौत, 150 से ज्यादा घायल, 90 गंभीर
Spread the love

पाकिस्तान के पेशावर से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है। शहर की पुलिस लाइन में बनी मस्जिद में फिदायीन हमला हुआ है। पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हमले में 29 पुलिस कर्मियों की मौत हो गई है वहीं 150 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। जिसमें कि 90 की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों की संख्या में और भी इजाफा हो सकता है।

बताया जा रहा है कि नमाज के लिए 500 से 550 के आसपास लोग मस्जिद में मौजूद थे। नमाजियों के बीच ही आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया। धमाका इतना भयानक था कि मस्जिद की छत तक उड़ गई। 2 किलोमीटर दूर तक इसके धमाके की आवाज सुनी गई। बताया जा रहा है कि मलबे के नीचे और भी लोग अभी दबे हो सकते हैं।

घटना के बाद पाकिस्तानी सेना ने पूरे इलाके को अपने कब्जे में ले लिया है। पाकिस्तान की जियो न्यूज के मुताबिक तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने इस फिदायीन हमले की जिम्मेदारी ली है।

Related post

CG – अलग-अलग सड़क हादसों में 3 की मौत, 2 गंभीर घायल

CG – अलग-अलग सड़क हादसों में 3 की मौत,…

Spread the loveधमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात जिले…
रक्षाबंधन पर रेलवे की बड़ी सौगात : दुर्ग-रायगढ़ के बीच 3 दिन चलेगी स्पेशल ट्रेन

रक्षाबंधन पर रेलवे की बड़ी सौगात : दुर्ग-रायगढ़ के…

Spread the loveरायपुर। रक्षाबंधन के त्योहार पर ट्रेनों में बढऩे वाली भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों को…
कन्हारगांव के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र से नक्सल डम्प बरामद, 40 डेटोनेटर सहित विस्फोटक सामग्री जब्त

कन्हारगांव के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र से नक्सल डम्प बरामद, 40…

Spread the loveकांकेर। नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत कांकेर पुलिस, बीएसएफ और बीडीएस टीम को बड़ी सफलता मिली है। थाना बांदे क्षेत्र…