• 30/01/2023

युवा व्यापारी की फांसी के फंदे पर झूलती मिली लाश

युवा व्यापारी की फांसी के फंदे पर झूलती मिली लाश
Spread the love

दुर्ग में 33 साल के एक युवा व्यापारी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची सिटी कोतवाली पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पंचनामा के बाद शव को पीएम के लिए भेज दिया है।

मृतक का सुशांत जैन बैगापारा का रहने वाला था। जैन गली में वह अपने भाई के साथ मिलकर पीको-फॉल की दुकान चलाता था। बताया जा रहा है कि उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। सोमवार दोपहर घर के किचन में फंदे पर उसका शव झूलता हुआ मिला। दरवाजा अंदर से बंद था।

सूचना पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर घर के अंदर दाखिल हुई और शव को फंदे से नीचे उतारा। जिसके बाद पुलिस ने शव और कमरे की तलाशी ली लेकिन कोई भी सुसाइड नोट उन्हें नहीं मिला। उसने आत्महत्या क्यों की फिलहाल इसकी ठोस वजह अभी पता नहीं चल पाई है। मामले में भाई, दोस्त और रिश्तेदारों से पूछताछ के बाद ही सुसाइड की सही वजह सामने आने की उम्मीद की जा रही है।

Related post

CG Cabinet Meeting : साय कैबिनेट की अहम बैठक आज, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

CG Cabinet Meeting : साय कैबिनेट की अहम बैठक…

Spread the loveरायपुर।  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की महत्वपूर्ण बैठक आज शाम 4 बजे नवा रायपुर…
Transfer : छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 8 IAS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों को मिले नए CEO… देखें पूरी लिस्ट..!!

Transfer : छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 8 IAS…

Spread the loveरायपुर।  छत्तीसगढ़ में एक बार फिर राज्य सरकार ने बड़ा प्रशासनिक सर्जरी करते हुए 8 IAS अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल किया…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में…

Spread the loveरायपुर – छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के संकल्प को…