• 20/05/2026

“रिश्ते का खूनी अंत: सगाई के 4 दिन बाद बॉयफ्रेंड ने की मंगेतर की बेरहमी से हत्या, सिर कुचलकर झाड़ियों में फेंका शव”

“रिश्ते का खूनी अंत: सगाई के 4 दिन बाद बॉयफ्रेंड ने की मंगेतर की बेरहमी से हत्या, सिर कुचलकर झाड़ियों में फेंका शव”
Spread the love

लखनऊ।  राजधानी लखनऊ से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। यहां सगाई के महज चार दिन बाद 22 वर्षीय युवती शिवानी सिंह की उसके ही बॉयफ्रेंड ने बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने पहले रबर पाइप से युवती का गला घोंटा, फिर सीमेंट की ईंट से सिर कुचलकर शव को जंगल की झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी प्रेम कुमार मांझी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक प्रेम कुमार मांझी लखनऊ में डिलीवरी बॉय का काम करता है और पिछले 7 से 8 वर्षों से शिवानी के साथ रिश्ते में था। आरोपी ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से शिवानी अपने ऑफिस के सहकर्मी मनीष के करीब आ गई थी। मोबाइल में दोनों की तस्वीरें देखने के बाद वह लगातार गुस्से में रहने लगा था। इसी शक और जलन में उसने हत्या की खौफनाक साजिश रची।

बताया जा रहा है कि रविवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे आरोपी शिवानी को बाइक पर बैठाकर उतरेटिया रेलवे लाइन के पास जंगल की ओर ले गया। वहां सुनसान जगह पर उसने वाटर लेवलिंग में इस्तेमाल होने वाले रबर पाइप से युवती का गला घोंट दिया। जब इससे भी उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ तो पास में पड़ी सीमेंट की ईंट उठाकर शिवानी का सिर कुचल दिया। हत्या के बाद शव को झाड़ियों में फेंक दिया और मोबाइल फोन तेलीबाग नहर में फेंककर सबूत मिटाने की कोशिश की।

शिवानी एल्डिको उद्यान के रक्षा खंड इलाके में अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहती थी। उसकी मां घरों में काम करती हैं जबकि पिता शटरिंग मजदूर हैं। शिवानी एक रियल एस्टेट कंपनी में चैनल पार्टनर के तौर पर काम कर रही थी। परिवार के मुताबिक 14 मई को उसकी सगाई प्रकाश नाम के युवक से हुई थी और घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि खुशियों के बीच ऐसा दर्दनाक हादसा हो जाएगा।

रविवार को ऑफिस जाने की बात कहकर निकली शिवानी रात तक घर नहीं लौटी तो परिवार परेशान हो गया। काफी तलाश के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिली। सोमवार सुबह सुशांत गोल्फ सिटी इलाके के जंगल में एक युवती का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। तस्वीर देखकर मां ने शव की पहचान शिवानी के रूप में की, जिसके बाद परिवार में मातम छा गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की चार टीमें जांच में लगाई गईं। सीसीटीवी फुटेज और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से पुलिस आरोपी तक पहुंची। पूछताछ और सबूतों के आधार पर प्रेम कुमार मांझी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई ईंट भी बरामद कर ली है। फिलहाल आरोपी को जेल भेज दिया गया है और मामले की आगे जांच जारी है।

Related post

Aaj Ka Rashifal: मेष, सिंह और मीन राशि वाले जान लें आज का हाल, किसे मिलेगा फायदा और किसे रहना होगा सतर्क?

Aaj Ka Rashifal: मेष, सिंह और मीन राशि वाले…

Spread the loveAaj Ka Rashifal 12 October 2026: आज मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए सोमवार कैसा रहेगा.आइए…
छत्तीसगढ़ में नए और छूटे हुए मतदाताओं के लिए विशेष अभियान शुरू, घर-घर जाएंगे BLO

छत्तीसगढ़ में नए और छूटे हुए मतदाताओं के लिए…

Spread the loveरायपुर – छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO) यशवंत कुमार ने राज्य में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया से…
नेपाल में फिर आई जल प्रलय! गोरखा में बूढ़ी गंडकी नदी का कहर, 35 से ज्यादा मकान बहे, 4 लोग लापता

नेपाल में फिर आई जल प्रलय! गोरखा में बूढ़ी…

Spread the loveगोरखा- नेपाल में आई भीषण बाढ़ को अभी दो महीने भी नहीं बीते हैं कि एक और जल प्रलय…