- 16/08/2024
Breaking: जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में विधानसभा चुनाव की घोषणा, घाटी में 3 चरणों में डाले जाएंगे वाटे, जानिए पूरा शेड्यूल


केंद्रीय चुनाव आयोग ने जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने चुनाव का शेड्यूल जारी किया। इस दौरान उनके साथ दोनोंं चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू भी मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी ब्रिटिश नागरिक! हाईकोर्ट पहुंचे सुब्रमण्यम स्वामी, जानें पूरा मामला
जम्मू-कश्मीर की 90 सीटों के लिए राज्य में तीन चरणों मतदान कराया जाएगा। वहीं हरियाणा की सभी 90 सीटों पर एक चरण में ही वोट डाले जाएंगे। दोनों राज्यों में वोटों की गिनती और परिणाम 4 अक्टूबर को घोषित होंगे।
इसे भी पढ़ें: Good News: महिलाओं को इस राज्य में मिलेगी पीरियड्स लीव, डिप्टी सीएम ने की घोषणा
जम्मू कश्मीर में पहले चरण में 24 सीटों पर 18 सितंबर को वोट डाले जाएंगे। दूसरे चरण में 26 सीटों के लिए 25 सितंबर को मतदान होगा। वहीं तीसरे और अंतिम चरण में 40 सीटों पर 1 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे।
वहीं हरियाणा में 1 अक्टूबर को सभी 90 सीटों पर वोटिंग होगी। दोनों ही राज्यों में मतगणना 4 अक्टूबर को होगी।