• 07/12/2022

BREAKING : न्यूजीलैंड और भारत क्रिकेट मैच की मेजबानी मिली छत्तीसगढ़ को, इस तारीख को खेला जाएगा वन डे मैच

BREAKING : न्यूजीलैंड और भारत क्रिकेट मैच की मेजबानी मिली छत्तीसगढ़ को, इस तारीख को खेला जाएगा वन डे मैच
Spread the love

न्यूजीलैंड और भारत के बीच खेले जाने वाले वन डे क्रिकेट मैच का बीसीसीआई (BCCI) ने शेड्यूल जारी कर दिया है। दोनों देशों के बीच होने वाले रोमांचित मुकाबले की मेजबानी छत्तीसगढ़ को भी मिली है। तय शेड्यूल के मुताबिक राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच 21 जनवरी को वन डे मैच खेला जाएगी। यह पहला मौका है जब छत्तीसगढ़ को अंतर्राष्ट्रीय मैच की मेजबानी का मौका मिला है।

IPL और रोड सेफ्टी टूर्नामेंट के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेला जाएगा। दोनों देशों के बीच होने वाले मुकाबले की मेजबानी बीसीसीआई ने छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ को सौंपी है। तीन मैचों की वन डे सीरिज का दूसरा मैच रायपुर के परसदा स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

इस मैच के सफल आयोजन के बाद प्रदेश के क्रिकेट प्रेमियों को आगे भी कई अंतर्राष्ट्रीय मैच छत्तीसगढ़ में देखने को मिलेंगे।

Related post

खेती केवल आजीविका नहीं, हमारी संस्कृति और पहचान का आधार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

खेती केवल आजीविका नहीं, हमारी संस्कृति और पहचान का…

Spread the loveरायपुर: आधुनिक तकनीकों, नवाचारों और किसान हितैषी नीतियों के माध्यम से खेती को अधिक लाभकारी, टिकाऊ और सम्मानजनक बनाने की…
CG- मुख्यमंत्री सचिवालय में फेरबदल:अधिकारियों के बीच नए सिरे से बांटा गया काम

CG- मुख्यमंत्री सचिवालय में फेरबदल:अधिकारियों के बीच नए सिरे…

Spread the loveरायपुर- मुख्यमंत्री सचिवालय में अधिकारियों के कामों का पुनर्विभाजन किया गया है। मुख्यमंत्री सचिवालय की ओर से जारी आदेश…
अभनपुर क्षेत्र के 16 गांवों की 518 एकड़ जमीन आ रही नई रेल परियोजना के दायरे में

अभनपुर क्षेत्र के 16 गांवों की 518 एकड़ जमीन…

Spread the love00 जिला प्रशासन ने प्रभावित किसानों और भू-स्वामियों से 30 दिनों के भीतर दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने कहा  रायपुर। नवा रायपुर…