• 02/02/2023

BREAKING: CG में नकली दवा फैक्ट्रियों पर छापा, 10 करोड़ का माल जब्त

BREAKING: CG में नकली दवा फैक्ट्रियों पर छापा, 10 करोड़ का माल जब्त
Spread the love

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नकली दवाएं बनाने की फैक्ट्रियों का भांडाफोड़ हुआ है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने तकरीबन आधा दर्जन जगहों पर छापामार कार्रवाई की। यहां से तकरीबन 10 करोड़ की नकली और मिलावटी दवाओं के साथ ही साथ रैपर व डिब्बे भी बरामद हुए हैं।

बताया जा रहा है कि खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग को लंबे समय से राजधानी आयुर्वेदिक दवाओं के नाम पर एलोपैथिक दवाएं बेचे जाने की शिकायत मिल रही थी। जिसके बाद खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के 11 अफसरों की 4 टीमों ने गीतांजली नगर भारत माता चौक के पास बजरंग आयुर्वेदिक एजेंसी, शारदा मेडिकल स्टोर सिमगा, यशिका ट्रेडिंग एंड मार्केटिंग प्रायवेट लिमिटेड शंकर नगर, यशिका ट्रेडिंग वेयर हाउस बिरगांव पहुंचे।

इन सभी मेडिकल स्टोर और एजेंसियों में बड़े पैमाने पर नकली, मिलावटी दवाएं बनाने के साथ ही उन्हें पैंकिंग करने की मशीनें भी बरामद हुई है। इन संस्थानों से मिली दवाईयों का शासकीय औषधि परीक्षण प्रयोगशाला में जांच कराया गया।

बताया जा रहा है कि विभिन्न बीमारियों के नाम से आयुर्वेदिक दवाएं बताकर नकली और मिलावटी दवाओं को खपाने का खेल लंबे समय से राजधानी और आसपास के इलाकों में चल रहा था। इन दवाओं का स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ता है। फिलहाल मामले में संचालकों के खिलाफ एफआईआर कराने की तैयारी चल रही है।

Related post

युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर

युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण,…

Spread the loveयुवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं…
बस्तर में बोधघाट परियोजना का मुद्दा गरमाया, प्रभावितों से मुलाकात करेंगे राहुल गांधी

बस्तर में बोधघाट परियोजना का मुद्दा गरमाया, प्रभावितों से…

Spread the loveरायपुर. कांग्रेस नेता राहुल गांधी जल्द ही छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ सकते हैं। बोधघाट परियोजना को लेकर राहुल…
डिजिटल क्रॉप सर्वे में शत-प्रतिशत गिरदावरी सुनिश्चित करें -मुख्य सचिव विकासशील

डिजिटल क्रॉप सर्वे में शत-प्रतिशत गिरदावरी सुनिश्चित करें -मुख्य…

Spread the loveडिजिटल क्रॉप सर्वे में शत-प्रतिशत गिरदावरी सुनिश्चित करें -मुख्य सचिव विकासशील फसल की वास्तविक स्थिति का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार…