• 03/02/2023

महंगाई का एक और झटका, दूध के दाम में 3 रुपये लीटर की बढ़ोत्तरी

महंगाई का एक और झटका, दूध के दाम में 3 रुपये लीटर की बढ़ोत्तरी
Spread the love

आम जनता को महंगाई का एक बार फिर झटका लगा है। अमूल ने दूध के दाम में प्रति लीटर 3 रुपये की बढ़ोत्तरी की है। यह मूल्य वृद्धि तुरंत प्रभाव से लागू हो गई है। इस बढ़ोत्तरी के बाद अब अमूल ताजा के आधा लीटर दूध कीमत 27 रुपये, अमूल गाय का दूध का आधा लीटर का पैकेट 28 रुपये, अमूल गोल्ड का आधा लीटर का पैकेट 33 रुपये और अमूल भैंस का दूध का आधा लीटर का पैकेट 35 रुपये हो गया है।

आपको बता दें इससे पहले अमूल ने पिछले साल अक्टूबर में ही दूध की कीमत में 2 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया था। 4 महीने के भीतर दूध की कीमत 5 रुपये बढ़ चुकी है।

कंपनी ने दाम बढ़ोत्तरी की बाद अपना बयान जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि अमूल दूध की कीमत में वृद्धि उत्पादन और लागत में बढ़ोतरी के कारण हुई है। कंपनी ने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस साल चारे की कीमत में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

उधर कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर अच्छे दिन का तंज कसते हुए ट्वीट किया। जिसमें बताया गया है कि एक साल के अंदर दूध के दाम में 8 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई है।

Related post

छत्तीसगढ़ के इस जिले में H1N1 की एंट्री से मचा हड़कंप, 2 साल की मासूम हुई संक्रमित; स्वास्थ्य विभाग सतर्क…..

छत्तीसगढ़ के इस जिले में H1N1 की एंट्री से…

Spread the loveदुर्ग। जिले में स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी है। एक निजी अस्पताल में भर्ती 2 साल 11 माह…
प्रशिक्षित स्वच्छता निरीक्षक संघ ने उपमुख्यमंत्री साव से की मुलाकात, रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती की मांग

प्रशिक्षित स्वच्छता निरीक्षक संघ ने उपमुख्यमंत्री साव से की…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ स्वच्छता निरीक्षक संघ, मुख्यालय रायपुर के पदाधिकारियों एवं प्रशिक्षित डिप्लोमाधारी स्वच्छता निरीक्षक अभ्यर्थियों ने आज जनदर्शन कार्यक्रम में…
उप मुख्यमंत्री साव ने 32 करोड़ के कार्यों का किया भूमिपूजन

उप मुख्यमंत्री साव ने 32 करोड़ के कार्यों का…

Spread the love0 नए बस स्टैंड के लिए 6.50 करोड़ और नगर पालिका कार्यालय के लिए 3.50 करोड़ की घोषणा रायपुर।…