• 06/05/2026

BREAKING: राजधानी में डबल मर्डर, जीजा ने दो सालियों को मारी गोली, आरोपी गिरफ्तार

BREAKING: राजधानी में डबल मर्डर, जीजा ने दो सालियों को मारी गोली, आरोपी गिरफ्तार
Spread the love

रायपुर।  राजधानी के मोवा इलाके में देर रात गोली चलने की घटना से सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक, आपोलो मेडिकल स्टोर के पास रहने वाले जितेंद्र वर्मा ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी दो सालियों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।

आरोपी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी जितेंद्र वर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया। घर से दोनों महिलाओं के शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अंबेडकर अस्पताल भेजा गया है।

मौके पर एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम भी पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसने लाइसेंसी पिस्तौल से दोनों को गोली मारी।

फिलहाल पुलिस मामले के पीछे की असली वजह जानने में जुटी है और पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच जारी है।

खबर पर अपडेट जारी है।

Related post

वैश्विक निवेश मानचित्र पर छत्तीसगढ़ की मजबूत पहचान बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

वैश्विक निवेश मानचित्र पर छत्तीसगढ़ की मजबूत पहचान बनाने…

Spread the love 00 भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा सिंग फोरम 2026 के लिए छत्तीसगढ़ का किया गया है चयन…
इतिहास रचने के लिए अटूट परिश्रम और निरंतर प्रयास ज़रूरी – मंत्री टंक राम वर्मा

इतिहास रचने के लिए अटूट परिश्रम और निरंतर प्रयास…

Spread the loveरायपुर :-  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के स्वर्णिम और आत्मनिर्भर भारत के सपने को आकार देने के उद्देश्य से चलाए…
‘सेवा मेरा योगदान’: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने 350 दिव्यांगजनों को वितरित किए सहायक उपकरण

‘सेवा मेरा योगदान’: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने 350…

Spread the loveरायपुर :-  सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शनिवार को सिन्दूर पार्क में ‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत नशामुक्त भारत…