• 03/01/2023

BREAKING: नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के कैम्प पर किया हमला, BGL भी दागा

BREAKING: नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के कैम्प पर किया हमला, BGL भी दागा

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के कैम्प पर हमला कर दिया है। नक्सलियों ने पुलिस कैम्प पर बैरल ग्रेनेड लांचर (BGL) भी दागा। नक्सलियों के हमले के बाद सुरक्षा बल के जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। हमले में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

बताया जा रहा है कि पामेड़ थाना क्षेत्र स्थित पुलिस कैम्प पर नक्सलियों ने मंगलवार को हमला कर दिया। फोर्स ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए मोर्चा संभाल लिया। दोनों तरफ से तकरीबन 15 मिनट तक गोलीबारी होती रही। जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली भाग खड़े हुए हैं। जानकारी के मुताबिक मुठभेड़ के बाद फोर्स की टुकड़ी सर्चिंग पर निकल गई है।

इसे भी पढ़ें: BIG BREAKING: अनियमित कर्मचारी होंगे नियमित, विधानसभा में मंत्री सिंहदेव ने बताई समय सीमा 

इसे भी पढ़ें: सदन में सिखों पर आपत्तिजनक टिप्पणी, मंत्री शिव डहरिया और चंद्राकर के घर के बाहर हंगामा, लिखित में मांगी माफी