• 07/11/2022

बड़ी खबर : कांग्रेस और भारत जोड़ो के ट्विटर हैंडल होंगे ब्लॉक, कोर्ट ने दिया आदेश, यह है मामला

बड़ी खबर : कांग्रेस और भारत जोड़ो के ट्विटर हैंडल होंगे ब्लॉक, कोर्ट ने दिया आदेश, यह है मामला
Spread the love

बेंगलुरु की एक अदालत ने कांग्रेस और भारत जोड़ो यात्रा का ट्विटर अकाउंट अस्थाई रुप से ब्लॉक करने का निर्देश दिया है। अदालत का यह आदेश एमआरटी म्यूजिक कंपनी द्वारा कांग्रेस के खिलाफ कॉपी राइट उल्लंघन के आरोप को लेकर दायर किए गए केस की सुनवाई करते हुए दिया है।

MRT म्यूजिक कंपनी का आरोप है कि कांग्रेस ने अपने आधिकारिक और भारत जोड़ो यात्रा के ट्विटर हैंडल पर फिल्म KGF-2 के गानों के साथ वीडियो शेयर किया। कांग्रेस ने ऐसा करते वक्त उनकी अनुमति तक नहीं ली, जो कि कॉपी राइट एक्ट का उल्लंघन है।

ये है मामला

एमआरटी म्यूजिक कंपनी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी, जयराम रमेश और सुप्रिया श्रीनेत के खिलाफ यशवंतपुर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई थी। म्यूजिक कंपनी ने अपनी शिकायत में कहा था कि उसने KGF – 2 फिल्म के गानों के अधिकार को प्राप्त करने के लिए काफी पैसा दिया है।

एमआरटी म्यूजिक का कहना है कि केजीएफ चेप्टर 2 के साउंडट्रैक के अधिकार हासिल करने के लिए उन्होंने एक बड़ी राशि निवेश की थी। कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा की मार्केटिंग के लिए जो वीडियोज तैयार किए हैं उसमें उसमें उन्होंने KGF चैप्टर 2 के म्यूजिक का इस्तेमाल किया है। इसके लिए कांग्रेस ने एमआरटी म्यूजिक से अनुमति/लाइसेंस नहीं लिया है।

इन धाराओं के तहत FIR दर्ज

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एमआरटी म्यूजिक ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सुप्रिया श्रीनेत और जयराम रमेश के खिलाफ धारा 403 , 465 , 120 धारा 403, 465 और 120बी आर/डब्ल्यू धारा 34 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 66 के तहत और धारा 63 कॉपीराइट अधिनियम, 1957 के तहत FIR दर्ज कराई है।

एमआरटी म्यूजिक की ओर से एम नवीन कुमार ने कहा कि ‘इंडियन नेशनल कांग्रेस (आईएनसी) द्वारा जो वीडियो पोस्ट किए गए हैं। हमारी अनुमति के बगैर उनमें केजीएफ के गानों का इस्तेमाल किया गया है। यह देखकर हम हैरान हैं। कांग्रेस अपने राजनीतिक एजेंडे को बढ़ाने के लिए बगैर हमारी अनुमति के हमारे गानों का इस्तेमाल कर रही है। आईएनसी जैसी संस्था को भारतीय नागरिकों के सामने एक  उदाहरण स्थापित करना चाहिए। हालांकि उन्होंने खुद ही कानून तोड़ा है।  इस गंभीर उल्लंघन को हम पूरी कोशिश के साथ चुनौती देंगे।’

Related post

जशपुर जिले में सड़क सुदृढ़ीकरण को मिली बड़ी गति, 12.63 करोड़ स्वीकृत

जशपुर जिले में सड़क सुदृढ़ीकरण को मिली बड़ी गति,…

Spread the love00 दो महत्वपूर्ण मार्गों के मजबूतीकरण एवं उन्नयन से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन होगा सुगम 00 किसानों, विद्यार्थियों, व्यापारियों…
CG – महिला को मृत समझकर कमरे में ताला लगाकर लौट गई पुलिस, 2 घंटे बाद खोला दरवाजा तो नजारा देख रह गई हैरान

CG – महिला को मृत समझकर कमरे में ताला…

Spread the loveबेमेतरा। छत्तीसगढ़ बेमेतरा में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। इस घटना ने पुलिस को भी कटघरे में खड़ा…
CG – महतारी वंदन योजना में फर्जीवाड़ा का खुलासा, सरकारी शिक्षिका और क्लर्क को मिल रहा था लाभ

CG – महतारी वंदन योजना में फर्जीवाड़ा का खुलासा,…

Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना में बिलासपुर जिले के बिल्हा ब्लॉक से बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। जांच…