• 25/10/2022

दिवाली पर भाई ने बहन को दिया ‘मौत’ का तोहफा, हत्या की वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप

दिवाली पर भाई ने बहन को दिया ‘मौत’ का तोहफा, हत्या की वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप
Spread the love

बिहार के भागलपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां दीवाली पर ही एक भाई ने अपनी बहन की हत्या की साजिश रच डाली. दिवाली के दिन लड़की की मां ने अपनी बेटी को घर बुलाया.

दरअसल पूरा मामला भागलपुर के सजौर थाना क्षेत्र के चंद्रमा गांव का है. यहां एक महिला ने अपनी बेटी शिवानी को लड़की को सोमवार को दिवाली के मौके पर मिलने के लिए बुलाया था. इसी दौरान सभी लोग पूजा-पाठ करके बैठे ही थे कि इसी दौरान युवती शिवानी की उसके भाई साहिल ने ही गोली मारकर हत्या कर दी.

वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने युवती के शव को अपने कब्जे में ले लिया और मंगलवार को उसका पोस्टमार्टम कराया. फिलहाल मामले का आरोपी भाई साहिल फरार है.

बताया जा रहा है कि युवती ने पिछले महीने ही जगदीशपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक से भागकर अंतरजातीय विवाह कर लिया था. जिसके बाद से ही युवती के परिजन नाराज थे. जिसको लेकर युवती को चचेरे भाई ने गोलीमार कर हत्या कर दी.

Related post

होर्मुज संकट से ग्लोबल ऑयल सप्लाई पर दबाव, क्रूड 123 डॉलर के पार; भारत पर बढ़ी चिंता

होर्मुज संकट से ग्लोबल ऑयल सप्लाई पर दबाव, क्रूड…

Spread the loveनई दिल्ली-  पश्चिम एशिया में पिछले सात महीनों से जारी युद्ध ने अब दुनिया के सबसे बड़े तेल निर्यातक…
सेवा की कहानी: अमृत सरोवर बना महिलाओं की आजीविका का आधार, मछली पालन से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम

सेवा की कहानी: अमृत सरोवर बना महिलाओं की आजीविका…

Spread the loveरायपुर – गांव में बना अमृत सरोवर अब जल संरक्षण के साथ ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का जरिया भी…
महतारी वंदन योजना से लक्ष्मी मांझी की जिंदगी में आया बदलाव, सिलाई मशीन ने खोली आत्मनिर्भरता की राह

महतारी वंदन योजना से लक्ष्मी मांझी की जिंदगी में…

Spread the loveरायपुर :- महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में नई राह खोल रही है।…