• 03/05/2024

बड़ी खबर: BSF जवानों से भरी बस का एक्सीडेंट, मतदान केंद्र का दौरा कर लौट रहे थे सुरक्षाकर्मी

बड़ी खबर: BSF जवानों से भरी बस का एक्सीडेंट, मतदान केंद्र का दौरा कर लौट रहे थे सुरक्षाकर्मी
Spread the love

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। धरमजयगढ़ में BSF के जवानों से भरी गाड़ी पेड़ से टकरा गई। हादसे के वक्त वाहन में करीब 40 जवान सवार थे, जो लोकसभा चुनाव के लिए ड्यूटी पर निकले थे। इस दुर्घटना में कई जवानों को चोट आई है, जिन्हें फिलहाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना धरमजयगढ़ के चालहा मंदिर के पास नीचे स्थित घाट पर हुई है। जवानों की ड्यूटी आने वाले 7 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में लगी हुई हैं। बस में सवार होकर जवान धरमजयगढ़ विधानसभा के अलग अलग क्षेत्रों में ड्यूटी के लिए जा रहे थे। इसी दौरान बस का ब्रेकफेल हो गया। जिससे बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में कई जवान घायल हो गए हैं।

मतदान केंद्र का दौरा कर लौटे थे जवान

एक्सीडेंट की सूचना के बाद तत्काल स्थानीय पुलिस और डायल 112 की टीम हादसे वाली जगह पर पहुंची। घायलों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सभी का इलाज चल रहा है। जवान धरमजयगढ़ में एक पहाड़ी पर एक मतदान केंद्र का दौरा करने के बाद वापस जा रहे थे, तभी हादसा हो गया।

Related post

दहशत के ढाई दिन! कैसे बीते बीजापुर में.. जानिए नक्सली मुठभेड़ की पूरी कहानी

दहशत के ढाई दिन! कैसे बीते बीजापुर में.. जानिए…

Spread the loveगंगालूर थाना क्षेत्र के कोरचोली और लेंड्रा के जंगल में 2 अप्रैल को नक्सलियों से मुठभेड़ हुई।एनकाउंटर में 13…
कहीं आपके बच्चों को तो नहीं आ रहे ऐसे कॉल, फर्स्ट डिवीजन पास कराने वालों से सावधान!

कहीं आपके बच्चों को तो नहीं आ रहे ऐसे…

Spread the loveबैकुंठपुर में 10वीं-12वीं की परीक्षा दे चुके स्टूडेंट्स को साइबर ठग अपने जाल में फंसाने की कोशिश कर रहे…
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे यह जहरीला दूध… छत्तीसगढ़ में मिलावट के खेल का हुआ खुलासा!

कहीं आप भी तो नहीं पी रहे यह जहरीला…

Spread the loveछत्तीसगढ़ की राजधानी सहित प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में अवैध कारोबार काफी फल फूल रहा है। अवैध कारोबारियों में…