• 29/06/2024

बीएसपी के इस नए फैसले से भड़के कर्मचारी संगठन, 1 जुलाई से होगा लागू

बीएसपी के इस नए फैसले से भड़के कर्मचारी संगठन, 1 जुलाई से होगा लागू
Spread the love

भिलाई स्टील प्लांट ( BSP) प्रबंधन एक जुलाई से प्लांट के अंदर बायोमैट्रिक अटेंडेंस सिस्टम को लागू कर रहा है। इसके विरोध में शनिवार, 29 जून को बीएसपी की सभी यूनियनों ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान यूनियन के पदाधिकारियों ने चेतावनी भरे अंदाज में कहा यदि प्रबंधन उनकी बात नहीं मानेगा तो इसका असर प्लांट में दिखेगा। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि वे प्लांट में ऐसा क्या करने वाले हैं।

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए चेहरा पहचान बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम (Face Recognation Biometric Attendance System) जरूरी कर दिया है।इसे भिलाई स्टील प्लांट में भी 1 जुलाई से लागू किया जाएगा।वहीं बायोमैट्रिक अटेंडेंस सिस्टम को लागू करने के विरोध में संयुक्त यूनियन ने शनिवार सुबह बोरिया गेट पर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में BMS, CITU, HMS, INTUC, एटक, इस्पात श्रमिक मंच, लोइमू, स्टील वर्कर्स यूनियन आदि ने बोरिया गेट पर सुबह घेराबंदी की।

सिर्फ यूनियन के पदाधिकारी और सक्रिय सदस्य ही प्रदर्शन में दिखाई दिए।

इस दौरान बीएसपी के अधिकांश कर्मचारियों ने अपनी ड्यूटी पूरी की।बीएसपी प्रबंधन के मुताबिक करीब 13 हजार से अधिक कर्मचारियों और अधिकारियों ने रजिस्ट्रेशन करा लिया है।

Related post

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का दिन रहेगा बेहद मंगलकारी,पढ़ें दैनिक राशिफल

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का…

Spread the love9 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि आज…
हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
अबूझमाड़ में नक्सलियों की नापाक करतूत; सर्च ऑपरेशन से लौट रहे जवान IED की चपेट में आए.. दो शहीद, दो घायल

अबूझमाड़ में नक्सलियों की नापाक करतूत; सर्च ऑपरेशन से…

Spread the loveछत्तीसगढ़ के नारायणपुर इलाके में नक्सलियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम दिया है। शनिवार को अबूझमाड़…