• 26/04/2024

CG: पूर्व विधायक के आवास में फायरिंग, हेड कांस्टेबल की मौत, असिस्टेंट प्लाटून कमांडेंट घायल

CG: पूर्व विधायक के आवास में फायरिंग, हेड कांस्टेबल की मौत, असिस्टेंट प्लाटून कमांडेंट घायल

Follow us on Google News

छत्तीसगढ़ में एक पूर्व विधायक के सरकारी बंगले में फायरिंग हुई है। गोली चलने से एक प्रधान आरक्षक की मौत हो गई। वहीं बंगले में तैनात एक असिस्टेंट प्लाटून कमांडेंट घायल हुआ है। घटना के बाद चारों तरफ हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

जानकारी के मुताबिक घटना सुबह 7 से 8 बजे के बीच की है। नक्सलग्रस्त दंतेवाड़ा से कांग्रेस की पूर्व विधायक देवती कर्मा के राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित सरकारी बंगले की घटना है। देवती कर्मा के पुत्र आशीष कर्मा की सुरक्षा में तैनात असिस्टेंट प्लाटून कमांडेंट राम कुमार दोहरे और हेड कांस्टेबल अजय सिंह सुबह अपने हथियारों की सफाई कर रहे थे।

इसी दौरान असिस्टेंट प्लाटून कमांडेंट राम कुमार दोहरे के पिस्टल से अचानक गोली चल गई। घटना में गोली असिस्टेंट प्लाटून कमांडेंट के हथेली को चीरते हुए वहां मौजूद हेड कांस्टेबल अजय सिंह के सीने में जा लगी। गोली की आवाज सुनते ही अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में दोनों जवानों को इलाज के लिए मेकाहारा अस्पताल ले जाया गया। जहां प्रधान आरक्षक की मौत हो गई। मामले में सिविल लाइन पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।