• 26/04/2024

सेहत से खेल रहे दवा सप्लायर, लाखों नकली टैबलेट्स के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार

सेहत से खेल रहे दवा सप्लायर, लाखों नकली टैबलेट्स के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार
Spread the love

द‍िल्‍ली के नॉर्थ ईस्‍ट ज‍िले के स्‍पेशल स्‍टॉफ ने साइकोट्रॉपिक दवा की अवैध थोक सप्‍लाई करने वाले इंटरस्‍टेट स‍िंड‍िकेट का पर्दाफाश क‍िया है। स्‍पेशल स्‍टॉफ ने अल्प्राजोलम दवा की 7,33,650 टैबलेट्स बरामद की हैं। ज‍िनकी कीमत अंतरराष्‍ट्रीय मार्केट में करीब 28 लाख रुपए आंकी गई है। इस मामले में पुल‍िस ने 5 लोगों को ग‍िरफ्तार क‍िया है। सभी आरोपी उत्‍तर प्रदेश के लोनी (गाज‍ियाबाद), हापुड़ और बुलंदशहर से ताल्‍लुक रखते हैं।

उत्तर-पूर्वी जिला डीसीपी जॉय ट‍िर्की ने बताया क‍ि स्पेशल स्टाफ की टीम ने साइकोट्रॉपिक पदार्थ की थोक आपूर्ति में शामिल अंतरराज्यीय सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। इनमें पास से करीब 88 किलोग्राम वजन वाली 7,33,650 अल्प्राजोलम गोलियां बरामद की गई हैं। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 28 लाख रुपये आंकी गई है। इस गोरखधंधे में संल‍िप्‍त 5 लोगों की ग‍िरफ्तारी के साथ इस्‍तेमाल की जाने वाली 2 कार भी बरामद की हैं।

सोन‍िया व‍िहार थाने में एनडीपीएस एक्‍ट की धारा 22/29 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। डीसीपी के मुताब‍िक, साइकोट्रोपिक पदार्थ की थोक सप्‍लाई से जुड़े अंतरराज्यीय सिंडिकेट को लेकर इनपुट म‍िले थे। इसके बाद एसीपी/ऑपरेशंस की कड़ी निगरानी में स्‍पेशल स्‍टॉफ के इंस्पेक्टर राहुल सिंह अधिकारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन क‍िया गया था।

Related post

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का दिन रहेगा बेहद मंगलकारी,पढ़ें दैनिक राशिफल

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का…

Spread the love9 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि आज…
केंद्र का बड़ा फैसला, नीट यूजी पेपर लीक मामला सीबीआई को सौंपा

केंद्र का बड़ा फैसला, नीट यूजी पेपर लीक मामला…

Spread the loveशिक्षा मंत्रालय ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी 2024 में कथित अनियमितताओं की विस्तृत और त्वरित जांच के लिए मामले…
पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, एक साथ 16 निरीक्षकों का ट्रांसफर, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, एक साथ…

Spread the loveCG Police Transfer लोकसभा चुनाव के बाद अब तबादलों का दौर शुरु हो गया है। यहां बड़े पैमाने पर…