• 21/05/2024

चलती कार में छात्रा के साथ गैंगरेपः घर के बाहर से किया अपहरण

चलती कार में छात्रा के साथ गैंगरेपः घर के बाहर से किया अपहरण
Spread the love

मध्यप्रदेश के जबलपुर में गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बदमाशों ने 9वीं की नाबालिग छात्रा को अपनी हवस का शिकार बनाया है। तीन लोगों ने मिलकर घटना को अंजाम दिया। आरोपियों ने छात्रा को सुनसान इलाके में ले जाकर कार में गैंगरेप किया।

बदमाशों के हौसले इतने बुलंद है कि आरोपियों ने पहले घर के सामने से लड़की का किडनैप किया। उसके बाद सुनसान इलाके में ले जाकर चलती बोलेरो में दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पीड़िता को छोड़ कर भाग गए। परिजनों ने तिलवारा थाना में मामले की शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी नाबालिग का परिचित है। वह किशोरी के घर के सामने आया और उसे बहल फुसला अपनी बोलेरो में ले गया। जहां उसके दो दोस्त पहले से मौजूद थे। सुनसान जगह ले जाकर तीनों ने नाबालिग से दुष्कर्म किया।

Related post

CG TRANSFER : स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 चिकित्सा अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट

CG TRANSFER : स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। विभाग…
श्रमवीरों के परिश्रम और पसीने से हो रहा समृद्ध छत्तीसगढ़ का निर्माण: मुख्यमंत्री साय

श्रमवीरों के परिश्रम और पसीने से हो रहा समृद्ध…

Spread the love00 श्रमिकों का सम्मान, सामाजिक सुरक्षा और उनके परिवारों का उज्ज्वल भविष्य हमारी सरकार की प्राथमिकता 00 विश्वकर्मा जयंती…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्नेह और मार्गदर्शन छत्तीसगढ़ को सदैव मिलता रहा है : मुख्यमंत्री साय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्नेह और मार्गदर्शन छत्तीसगढ़ को…

Spread the love 00 विकसित भारत के संकल्प में छत्तीसगढ़ पूरी प्रतिबद्धता के साथ देता रहेगा अपना सशक्त योगदान 0 प्रधानमंत्री…