• 15/11/2023

36 की मौत: बस 300 मीटर नीचे खाई में गिरी, 36 की मौत

36 की मौत: बस 300 मीटर नीचे खाई में गिरी, 36 की मौत
Spread the love

जम्मू-कश्मीर के डोडा में यात्रियों से भरी एक बस 300 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में बस में सवार 36 यात्रियों  की मौत हो गई। वहीं हबादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए जीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि बस जम्मू-कश्मीरे के किश्तवाड़ से जम्मू जा रही थी। पुलिस के मुताबिक तीन बसें एक साथ चल रही थी। एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ की वजह से ही यह हादसा हुआ है। हादसे के जानकारी लगते ही पुलिसे के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और राहत एवं बचाव कार्य शुरु किए गए।

हादसे के बाद घायलों को किश्तवाड़ के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर रुप से घायल लोगों को हेलीकॉप्टर से डोडा  के जीएमसी भेजा जा रहा है।

हादसे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुख जताया  है। एक्स पर उन्होंने  लिखा, “जम्मू-कश्मीर के डोडा में हुई बस दुर्घटना दुखद है। उन परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।’प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये दिए जाएंगे। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।”

Related post

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की सौजन्य भेंट

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

Spread the loveसाय ने शॉल, स्मृति-चिन्ह एवं बस्तर दशहरा पर आधारित कॉफी टेबल बुक भेंट कर किया स्वागत रायपुर। लोकसभा अध्यक्ष…
मानवता को शांति, आत्मसंयम, करुणा और अहिंसा का मार्ग दिखाते हैं भगवान महावीर के विचार : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

मानवता को शांति, आत्मसंयम, करुणा और अहिंसा का मार्ग…

Spread the loveअहिंसा, करुणा, सत्य और आत्मसंयम के संदेश की आज पूरे विश्व को आवश्यकता : मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री और…
सभी सरकारी स्कूलों में बच्चों को मिले नियमित गरम भोजन, शहरी क्षेत्रों में सेंट्रल किचन से होगी सप्लाई – विकासशील

सभी सरकारी स्कूलों में बच्चों को मिले नियमित गरम…

Spread the loveपीएम पोषण शक्ति योजना- मुख्य सचिव ने दिए निर्देश रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव  विकासशील की अध्यक्षता में आज…