• 15/11/2023

सेल्फी लेने पर भड़के नाना पाटेकर, फैन को पीटा, क्रू मेंबर ने गर्दन दबोची और फिर..

सेल्फी लेने पर भड़के नाना पाटेकर, फैन को पीटा, क्रू मेंबर ने गर्दन दबोची और फिर..
Spread the love

सेलीब्रिटिज को देखकर अक्सर फैन उनके साथ सेल्फी लेनी की चाहत रखते हैं। सेलीब्रिटिज भी अपने फैन्स को निराश नहीं करते। लेकिन एक फैन की ये चाहत उस पर ही भारी पड़ गई। शूटिंग के दौरान फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर ने सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे एक लड़के की पिटाई कर दी। पाटेकर ने उसे मारा और क्रू मेंबर ने गर्दन पकड़कर उसे वहां से भगा दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

मामला वाराणसी का है। नाना पाटेकर अपनी फिल्म जर्नी की यहां शूटिंग कर रहे हैं। शूटिंग के दौरान एक लड़का नाना पाटेकर को देखकर उनके साथ सेल्फी लेने के लिए पहुंच गया। आप वीडियो में देख सकते हैं, नाना पाटेकर किस कदर अपना आपा खो देते हैं और लड़के को मारते हैं। इतना ही नहीं वीडियो में देखा जा सकता है कि वहां खड़ा क्रू मेंबर लड़के की गर्दन पकड़कर उसे वहां से भगाता है।

वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होते ही नाना पाटेकर की इस हरकत को देखकर लोगों का गुस्सा भड़क उठा है। आपको बता दें गदर 2 फिल्म को डायरेक्ट करने वाले अनिल शर्मा ही फिल्म ‘जर्नी’ का निर्देशन कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके बेटे उत्कर्ष शर्मा लीड रोल प्ले कर रहे हैं।

Related post

Aaj ka panchang 6 August: आज सावन कृष्ण पक्ष की अष्टमी, देखें गुरुवार के पूजन के शुभ-अशुभ मुहूर्त

Aaj ka panchang 6 August: आज सावन कृष्ण पक्ष…

Spread the loveAaj ka panchang 6 August 2026: हिंदू धर्म में पंचांग का विशेष महत्व है। किसी भी शुभ या मांगलिक कार्य…
Aaj ka Rashifal 6 August 2026: कैसा रहेगा आपका आज का द‍िन, मेष से मीन तक सभी जानें अपना भविष्यफल

Aaj ka Rashifal 6 August 2026: कैसा रहेगा आपका…

Spread the loveAaj ka Rashifal 6 August 2026: आज श्रावण कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और गुरुवार का दिन है। अष्टमी…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर…

Spread the love‘पीपल फॉर पीपुल’ अभियान के तहत 15 एकड़ में लगाए गए 2500 से अधिक पीपल के पौधे ‘एक पेड़…