• 15/11/2023

धमकी: IND Vs NZL सेमीफाइनल मैच से पहले बड़ी धमकी, मुंबई पुलिस को कहा- बड़ी घटना अंजाम दी जाएगी

धमकी: IND Vs NZL सेमीफाइनल मैच से पहले बड़ी धमकी, मुंबई पुलिस को कहा- बड़ी घटना अंजाम दी जाएगी
Spread the love

क्रिकेट वर्ल्ड कप सेमीफाइन का पहला मैच आज 15 नवंबर को भारत औरे न्यूजीलैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। क्रिकेट प्रेमियों को इस मैच का बेसब्री से इंतजार है। लेकिन इससे पहले मैच को निशाना बनाए जाने की धमकी मिली है। धमकी के मद्देनजर वानखेड़े स्टेडियम और उसके आसपास के इलाकों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

मुंबई पुलिस को सोशल मीडिया एक्स पर एक धमकी भरा मैसेज मिला है। जिसमें कहा गया है कि मैच के दौरान बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया जाएगा। धमकी देने वाले शख्स ने मैसेज के साथ ही गन, हैंड ग्रैनेड और गोलियों की फोटो भी टैग किया है। इसके अलावा मैच के दौरान आग लगा देंगे का मैसेज लिखा फोटो भी टैग किया गया है।

मामले में मुंबई पुलिस ने कहा, “एक अज्ञात व्यक्ति ने एक्स पर मुंबई पुलिस को धमकी भरा संदेश पोस्ट किया कि आज वानखेड़े स्टेडियम में भारत बनाम न्यूजीलैंड के दौरान एक नापाक घटना को अंजाम दिया जाएगा. स्टेडियम के आसपास के इलाके और आसपास के इलाकों में कड़ी निगरानी रखी जा रही है। शख्स ने अपने पोस्ट पर मुंबई पुलिस को टैग किया था और एक फोटो में बंदूक, हथगोले और गोलियां दिखाई थीं।”

 

Related post

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर…

Spread the love‘पीपल फॉर पीपुल’ अभियान के तहत 15 एकड़ में लगाए गए 2500 से अधिक पीपल के पौधे ‘एक पेड़…
शराब घोटाला मामला- SC से अनवर ढेबर को अंतरिम जमानत, छत्तीसगढ़ से बाहर रहने की शर्त

शराब घोटाला मामला- SC से अनवर ढेबर को अंतरिम…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड में हुए घोटाले के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कारोबारी अनवर ढेबर को अंतरिम…
जहाँ कभी पानी की थी चिंता, आज हर मौसम में जीवन का आधार बना जल स्रोत

जहाँ कभी पानी की थी चिंता, आज हर मौसम…

Spread the love00 विकसित भारत जी-राम-जी योजना से बदली वनांचल गाँवों की तस्वीर 00 जल संरक्षण के साथ रोजगार और आजीविका…