• 01/09/2023

कांग्रेस विधायक के भाई के खिलाफ गैर इरातन हत्या की FIR, क्रशर मशीन में मजदूर की दबने से हुई थी मौत

कांग्रेस विधायक के भाई के खिलाफ गैर इरातन हत्या की FIR, क्रशर मशीन में मजदूर की दबने से हुई थी मौत
Spread the love

मनेन्द्रगढ़ से कांग्रेस विधायक विनय जायसवाल के भाई के खिलाफ पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का अपराध दर्ज किया है। तीन महीने पहले विधायक के भाई विनोद जायसवाल के अवैध क्रशर प्लांट में एक मजदूर की दबने से मौत हो गई थी।

घटना 4 जून की है। विधायक विनय जायसवाल के भाई विनोद जायसवाल खड़गंवा थाना क्षेत्र में अवैध रुप से क्रेशर प्लांट का संचालन कर रहे थे। इस खदान में 30 वर्षीय राजू उर्फ आनंद सिंह क्रशर मशीन ऑपरेटर था। खदान में काम करते वक्त वो क्रशर मशीन में फंसे पत्थर को निकाल रहा था। इसी दौरान लाइट गुल हो गई और जब लाइट आई तो वो मशीन की प्लेट में फंस गया। जिससे उसकी मौत हो गई।

विधायक के भाई का नाम सामने आने की वजह से पुलिस ने किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके खिलाफ भाजपा के पूर्व विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने विधायक के भाई के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन भी किया था। जिसके 3 महीने बाद पुलिस ने विधायक के भाई विनोद जायसवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।का

Related post

पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से रोशन हो रहे लोगों के घर, त्रिलोक मिश्रा बने सौर ऊर्जा के प्रेरक मिसाल

पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से रोशन हो रहे…

Spread the loveo गौरेला पेंड्रा मरवाही : पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से रोशन हो रहे लोगों के घर गौरेला पेंड्रा…
राज्यपाल से प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों ने की सौजन्य मुलाकात

राज्यपाल से प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों ने की सौजन्य मुलाकात

Spread the love00 सेवा भाव, संवेदनशीलता और तार्किक निर्णय से निभाएं दायित्व – डेका रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि प्रशासनिक…
‘कांकेयर’ ब्रांड बना ग्रामीण महिलाओं की पहचान शुद्ध जैविक उत्पादों की लगातार बढ़ रही मांग

‘कांकेयर’ ब्रांड बना ग्रामीण महिलाओं की पहचान शुद्ध जैविक…

Spread the loveरायपुर :-  राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत महिला स्वसहायता समूहों द्वारा तैयार ‘कांकेयर’ ब्रांड तेजी से अपनी…