• 05/08/2024

अस्थियां विसर्जित कर लौट रहा परिवार हुआ बड़ी दुर्घटना का शिकार; कंटेनर की चपेट में आने से गाड़ी के उड़े परखच्चे, 4 की मौत, अन्य घायल

अस्थियां विसर्जित कर लौट रहा परिवार हुआ बड़ी दुर्घटना का शिकार; कंटेनर की चपेट में आने से गाड़ी के उड़े परखच्चे, 4 की मौत, अन्य घायल

Follow us on Google News

मध्यप्रदेश के जबलपुर से बड़े हादसे की घटना सामने आई है। जहां सड़क हादसे का खौफनाक मंजर देखने को मिला। एक ही परिवार के सात लोग टवेरा कार से अस्थिया विसर्जित कर घर लौट रहे तभी एक तेज रफ़्तार कंटेनर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे कार में सवार चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। और गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।

इसे भी पढ़ें: तेज रफ्तार यात्रियों से भरी बस खाई में पलटी 40 घायल.. ड्राइवर और कंडक्टर हुए फरार

दरअसल, कैंटर को ओवरटेक करने के चक्कर में तेज रफ्तार अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर उससे जा टकराई। कार सवार छह में से चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। हादसे में घायल लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।