• 05/08/2024

बड़ी खबर: शेख हसीना का तख्ता पलट, बांग्लादेश से भागकर पहुंची भारत, इस देश में लेंगी शरण

बड़ी खबर: शेख हसीना का तख्ता पलट, बांग्लादेश से भागकर पहुंची भारत, इस देश में लेंगी शरण
Spread the love

बांग्लादेश में जारी हिंसा के बीच सोमवार शेख हसीना सरकार का तख्ता पलट हो गया है। सेना से मिले अल्टीमेटम के बाद प्रधानमंत्री शेख हसीना ने इस्तीफा दे दिया और उन्होंने देश छोड़ दिया है। बंग्लादेश से रवाना होने के बाद भारत के गाजियाबाद स्थित हिंडन एयरबेस पर उनका विमान उतरा। भारत से उनके लंदन जाने की अटकलें हैं। लंदन में उनकी बहन रहती हैं।

शेख हसीना के बाद बांग्लादेश की सेना ने वहां कमान संभाल ली है। आर्मी चीफ वकल-उज-जमां ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया, “शेख हसीना ने पीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। अंतरिम सरकार अब देश चलाएगी, जिसका गठन 24 से लेकर 48 घंटों के बीच किया जाएगा। हम देश में शांति बहाली करेंगे। नागरिकों से हमारी अपील है कि वे किसी भी सूरत में हिंसा न करें। हम पिछले कुछ हफ्तों में यहां की गई हत्याओं के मामलों में जांच-पड़ताल कराएंगे।”

आपको बता दें बांग्लादेश में शेख हसीना के इस्तीफे की मांग को लेकर छात्र संगठनों ने आंदोलन किया था। आंदोलन जल्दी ही हिंसक हो गया। यहां भड़की हिंसा में 300 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। बेकाबू हो चुकी हिंसा पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने सभी सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म फेसबुक, मैसेंजर, इंस्टाग्राम और व्हाट्सअप को बंद करने का आदेश दिया। इसके साथ ही मोबाइल इंटरनेट बंद करने का भी आदेश दिया गया था।

Related post

CG – बिस्तर में छिपा था काल, छात्रा को बनाया शिकार, अस्पताल जाते वक्त रास्ते में हुई दर्दनाक मौत…..

CG – बिस्तर में छिपा था काल, छात्रा को…

Spread the loveबिलासपुर। 24 सितंबर 2026| छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम कुकुर्दीकला में सर्पदंश से चौथी कक्षा…
CG – Love sex aur dhokha : सोशल मीडिया का प्यार बना जी का जंजाल, शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, फिर जो हुआ…..

CG – Love sex aur dhokha : सोशल मीडिया…

Spread the loveराजनांदगांव। फेसबुक में हुई जान पहचान के बाद शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किए जाने का मामला…
दिवाली-छठ से पहले बड़ी राहत! त्योहारी सीजन में खाने का तेल होगा सस्ता, सरकार ने लिया यह बड़ा फैसला

दिवाली-छठ से पहले बड़ी राहत! त्योहारी सीजन में खाने…

Spread the loveनई दिल्ली।  केंद्र सरकार ने खाद्य तेलों के आयात पर लगने वाली बेसिक कस्टम्स ड्यूटी (BCD) में बड़ी कटौती…