• 28/03/2024

तेज रफ्तार ने छीनी मासूम जिंदगी, 2 बच्चियों समेत 4 लोग अस्पताल में भर्ती

तेज रफ्तार ने छीनी मासूम जिंदगी, 2 बच्चियों समेत 4 लोग अस्पताल में भर्ती
Spread the love

देशभर में सड़क हादसे लगातार बढ़ते जा रहे हैं. मध्य प्रदेश के दमोह-जबलपुर रोड पर भीषण हादसा (Accident) हो गया. जिसमें एक साल की मासूम की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हुए हैं. सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह घटना नोहटा थाना क्षेत्र के अभाना के पास हुई.

जानकारी के अनुसार नोहटा के रहने वाले हलकेदा महोबिया अपनी पत्नी पूनम, बेटी सुहानी, दिव्या, मुड़ी महोबिया बाइक से ग्राम घमरा से गाड़ाघाट जा रहे थे. इसी बीच अभाना के पास पेट्रोल पंप के आगे एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में दो बच्चियों समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे.

4 लोग अस्पताल में भर्ती

इसी दौरान नोहटा से दमोह आ रहे गणपत लोधी एवं सुरक्षा लोधी ने घायल बच्चियों को जिला अस्पताल पहुंचाया. वहीं अन्य घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया. जहां पर इलाज के दौरान एक साल की बच्ची सुहानी की मौत हो गई. वहीं दो बच्ची सहित चार का इलाज चल अस्पताल में चल रहा है.

Related post

तेज रफ्तार बस ने लोडिंग वाहन को मारी जोरदार टक्कर, 16 यात्री गंभीर रूप से हुए घायल, मची चीख-पुकार

तेज रफ्तार बस ने लोडिंग वाहन को मारी जोरदार…

Spread the loveमध्यप्रदेश के रायसेन में भयानक सड़क हादसा सामने आया है। जहां यात्रियों से भरी तेज रफ्तार बस ने लोडिंग…
कार और ऑटो रिक्शा की जोरदार भिड़ंत, हादसे में 6 लोगों की मौत

कार और ऑटो रिक्शा की जोरदार भिड़ंत, हादसे में…

Spread the loveअसम के करीमगंज में मंगलवार को बड़ा सड़क हादसा हुआ। हादसे में 6 लोगों की जान चली गई। NH…
तेज रफ्तार का कहर, बाइक सवार दो युवकों को ट्रक ने कुचला, मौके पर हुई मौत

तेज रफ्तार का कहर, बाइक सवार दो युवकों को…

Spread the loveछत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जहां ट्रक ने…