• 09/09/2022

भीषण सड़क हादसा: कार और ट्रक की हुई टक्कर, दुर्घटना में 6 की मौत, दर्जनभर लोग घायल

भीषण सड़क हादसा: कार और ट्रक की हुई टक्कर, दुर्घटना में 6 की मौत, दर्जनभर लोग घायल
Spread the love

राजस्थान के नागौर जिले में गुरुवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया. यहां एक क्रूजर गाड़ी और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई है. इस हादसे में एक बच्चा एवं दो महिलाओं समेत 5 लोगों की मौत हो गई. जबकि 13 लोगों के घायल होने की खबर है.

दरअसल, घटना जिले के जायल इलाके के सुरपालिया थाना क्षेत्र की है. यहां गुरुवार रात करीब साढ़े 9 बजे बुरडी फाटा पर एक क्रूजर गाड़ी ट्रक से टकरा गई.

पुलिस के अनुसार सीकर जिले के आभावास गांव के ये लोग जैसलमेर जिले में स्थित रामदेवरा में लोकदेवता बाबा रामदेव मंदिर में दर्शन कर लौट रहे थे. इसी दौरान उनकी क्रूजर गाड़ी सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई.

बता दें कि हादसे में फूलचंद, रुकमा, कौशल्या, एवं रोहिताश और 7 साल के हेमाराम की मौत हो गई. हादसे में घायलों को नागौर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां गंभीर रूप से घायल लगभग आधा दर्जन लोगों को जोधपुर भेज दिया गया.

Related post

रफ्तार का कहर: बाइक सवार तीन लोगों को डंपर ने बुरी तरह रौंदा , सड़क पर बिखरे टुकड़े..

रफ्तार का कहर: बाइक सवार तीन लोगों को डंपर…

Spread the loveकानपुर में मंगलवार को तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी ।इसके बाद…
कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 6 लोगों की मौके पर ही मौत, गाड़ियों के उड़े परखच्चे

कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 6 लोगों की…

Spread the loveराजस्थान के अनूपगढ़ में शुक्रवार को रायसिंह नगर से सलेमपुर मार्ग पर एक कार ओवरटेक करते समय ट्रक से…
ड्राइवर को आई झपकी! डिवाइडर को तोड़ते ट्रक से जा भिड़ी बस , चार की मौत 30 गंभीर रूप से घायल

ड्राइवर को आई झपकी! डिवाइडर को तोड़ते ट्रक से…

Spread the loveकन्नौज में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर मंगलवार की सुबह आलू लदे ट्रक और स्लीपर बस की आमने-सामने भिड़ंत हो…