• 18/02/2024

जैनमुनि विद्यासागर के अंतिम दर्शन करने आ रहे अनुयायियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, 3 की मौत

जैनमुनि विद्यासागर के अंतिम दर्शन करने आ रहे अनुयायियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, 3 की मौत
Spread the love

जैनमुनि आचार्य विद्यासागर के अंतिम दर्शन करने डोंगरगढ़ के चंद्रगिरी आ रहे जैन समाज के अनुयायियों की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं हादसे में 3 घायल हुए हैं। तीनों को मामूली चोंट आई है।

तीनों मध्य प्रदेश के सतना जिले के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि एक कार में 6 लोग सवार होकर जैनमुनि आचार्य विद्यासागर के अंतिम दर्शन करने छत्तीसगढ़  के डोंगरगढ़ आ रहे थे। उनकी तेज रफ्तार कार दोपहर 12 बजे के आसपास सालेकसा के पुजारीटोला बांध की नहर के पास अनियंत्रित हो गई। जिसकी वजह से कार नहर में जा गिरी।

इसे भी पढ़ें: धर्मांतरण पर खैर नहीं, सरकार ला रही एंटी-कंवर्जन बिल, जानें क्या होंगे प्रावधान 

हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों ने सभी कार सवारों को बाहर निकाला। लेकिन तब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी थी। वहीं तीन और लोग घायल हुए जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया। घायलों को इलाज के लिए स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को डिस्चार्ज कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें: कमलनाथ के बाद अब मनीष तिवारी भी BJP के संपर्क में, लेकिन यहां फंसा मामला

हादसे में जो लोग मारे गए हैं उनमें आशीष ट्रेडर्स के संचालक आशीष जैन, अशोक टॉकिज परिवार के जितेन्द्र जैन और प्रशांत जैन है। महाराष्ट्र की सालेकसा पुलिस हादसे की जांच शुरु कर दी है।

इसे भी पढ़ें: जैनमुनि आचार्य विद्यासागर ने त्यागा शरीर, डोंगरगढ़ के चंद्रगिरी पर्वत पर ली अंतिम सांस 

Related post

CM साय ने किया रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार सुविधाओं को मिली नई मजबूती

CM साय ने किया रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का…

Spread the love० अत्याधुनिक सुविधाओं और मशीनरी का किया अवलोकन, मरीजों को एक ही परिसर में बेहतर उपचार मिलने की उम्मीद…
झीरम घाटी पहुंचे डिप्टी सीएम विजय शर्मा : शहीदों को दी श्रद्धांजलि, कहा- हौसले और विश्वास से बदल रहा बस्तर

झीरम घाटी पहुंचे डिप्टी सीएम विजय शर्मा : शहीदों…

Spread the loveसुकमा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने झीरम घाटी पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि…
कलयुगी बेटे का खौफनाक कदम : मां की शराब की लत से तंग बेटे ने की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

कलयुगी बेटे का खौफनाक कदम : मां की शराब…

Spread the loveबालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां की शराब पीने की आदत से तंग आकर…