• 18/02/2024

यंग मेमन एसोसिएशन का फ्री मेडिकल कैम्प, सभी धर्म के लोगों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच

यंग मेमन एसोसिएशन का फ्री मेडिकल कैम्प, सभी धर्म के लोगों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच
Spread the love

यंग मेमन एसोसिएशन रायपुर एवं अपोलो डायग्नोस्टिक सेंटर कालीबाड़ी रायपुर के संयुक्त प्रयास से राजधानी रायपुर के महिला मुस्लिम हॉल मोती बाग के पास बंजारी वाले बाबा के सामने भव्य फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। जिसमे रायपुर के सभी वर्ग एवं धर्म के लोगो की ब्लड शुगर, कोलेस्ट्रॉल, ब्लड ग्रुप जैसी अन्य जांच नि शुल्क की गई। इस शिविर में रायपुर के विख्यात डॉक्टरो द्वारा जनरल मेडिसिन, आंखो की जांच, दांतो की जांच, प्राकृतिक चिकित्सा द्वारा इलाज एवं निशुल्क
परामर्श दिया गया।

इसे भी पढ़ें: कमलनाथ के बाद अब मनीष तिवारी भी BJP के संपर्क में, लेकिन यहां फंसा मामला

इस कैंप पर आंखो के ड्रॉप्स एवं अन्य दवाइया का भी निशुल्क वितरण किया गया। इसकी जानकारी देते हुए यंग मेमन एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद जावेद ईसाणी ने बताया कि इस शिविर का लाभ मेमन समाज के साथ साथ अन्य समाज के लोगों ने भी इस शिविर का लाभ उठाया।

इसे भी पढ़ें: धर्मांतरण पर खैर नहीं, सरकार ला रही एंटी-कंवर्जन बिल, जानें क्या होंगे प्रावधान 

शिविर में राजधानी रायपुर के महापौर एजाज ढेबर एवं हालाई मेमन जमात के प्रेसिडेंट मोहम्मद अख्तर भाई ढेबर के साथ हालाई मेमन जमात रायपुर के पदाधिकारी उपस्थित रहे और यंग मेमन एसोसिएशन टीम को इस सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि आगे भी जनहित के इस तरह के कार्य करते रहे।

इसी कड़ी में यंग मेमन एसोसिएशन रायपुर और अपोलो डायग्नोस्टिक ने शिविर में आये हुई जनता, डॉक्टर्स एवम नर्सिंग स्टॉफ का आभार व्यक्त करते हुऐ स्मृति चिन्ह प्रदान किया।

इसे भी पढ़ें: जैनमुनि विद्यासागर के अंतिम दर्शन करने आ रहे अनुयायियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, 3 की मौत 

Related post

PM Kisan 24वीं किस्त से पहले बड़ा अपडेट, किसानों के लिए बदले 4 अहम नियम

PM Kisan 24वीं किस्त से पहले बड़ा अपडेट, किसानों…

Spread the loveनई दिल्ली – प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) की 24वीं किस्त की डेट अभी तय नहीं है। यह 30…
रबी फसलों के MSP में बढ़ोतरी, दलहन-तिलहन पर सरकार का खास जोर

रबी फसलों के MSP में बढ़ोतरी, दलहन-तिलहन पर सरकार…

Spread the loveबांदा :- केंद्र सरकार ने रबी विपणन सीजन 2027-28 के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में बढ़ोतरी का ऐलान…
EPFO का बड़ा अपडेट! नौकरी बदलते ही अपने आप ट्रांसफर होगा PF का पैसा

EPFO का बड़ा अपडेट! नौकरी बदलते ही अपने आप…

Spread the loveनई दिल्ली :- नौकरी बदलने पर पुरानी कंपनी के प्रोविडेंट फंड (PF) का पैसा नए खाते में ट्रांसफर कराने…