• 10/08/2024

Video: बेजुबान से क्रूरता; गाय को बेरहमी से पीट रहे दो शख्स को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Video: बेजुबान से क्रूरता; गाय को बेरहमी से पीट रहे दो शख्स को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Spread the love

मध्य प्रदेश के सीधी में गाय से बर्रबरता के मामले में पुलिस ने बाप-बेटे को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। बेजुबान से बर्बरता का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। जिसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई किया।

इस वायरल वीडियो में एक शख्स गाय को खूंटे में पहले बांधता है। फिर उस पर एक के बाद एक कई बड़े पत्थरों से हमला करता है। उस शख्स की इस क्रूरता को अपने मोबाइल में कैद कर रहा शख्स रोकने की कोशिश करता है। वह शख्स कहता है कि ये गाय दूध देती है, उसको न मारे। लेकिन वह उसकी बात को अनसुना करते हुए दरिंदगी जारी रखता है।

लगातार पत्थर बरसाने के बाद वह शख्स दूसरी गाय पर भी पत्थर से हमला करता है। इतने में भी उसका मन नहीं भरता तो वह फावड़ा लगे मोटे डंडे से उस गाय पर हमला करता है। इस हमले से बेजुबान गाय गिर पड़ती है।

उस गाय ने शायद ये नहीं सोचा होगा कि अपने बछड़े के हिस्सा का भी दूध उसने जिस शख्स और उसके परिवार को एक मां की तरह पिलाया। वह उसके साथ ऐसी क्रूरता करेगा।

जिस देश में गाय को मां का दर्जा दिया जाता हो। वहां गौमाता के साथ इस तरह का व्यवहार किया जा रहा है। क्या हमारी मानवता मर चुकी है। क्या लोगों की आत्मा भी मर चुकी है। सवाल तो ये कि असल मायनों में जानवर कौन है?

 

Related post

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन…

Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा चार साल से अधिक समय तक लंबित रखने के मामले में विमानन संचालनालय…
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026…

Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से 8 दिसम्बर तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा 23 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी…
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी…

Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सुशासन और सर्वव्यापी विकास…