• 19/11/2026

CG-संख्यिकी अधिकारी निलंबित, करोड़ों की हेराफेरी का लगा आरोप,जानिए पूरा मामला…!!

CG-संख्यिकी अधिकारी निलंबित, करोड़ों की हेराफेरी का लगा आरोप,जानिए पूरा मामला…!!
Spread the love

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में स्वास्थ्य विभाग में संभागीय संयुक्त संचालक ने बड़ी कार्रवाई की है। 2.27 करोड़ की हेराफेरी करने वाले सहायक सांख्यिकी अधिकारी मनोज कुमार परते को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

जानिए पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, ये पूरा मामला नारायणपुर जिले का है। दरअसल, स्वास्थ्य विभाग में वित्तीय वर्ष 2022-23 से 2025-26 के अभिलेखों की जांच की गई थी। इस जांच के दौरान कुल 2,27,73,000 रूपए की भारी राशि का अंतर मिला था। सहायक सांख्यिकी अधिकारी मनोज कुमार परते की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई थी।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा सहायक सांख्यिकी अधिकारी मनोज कुमार परते को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया। नोटिस दिए जाने के बाद भी सहायक सांख्यिकी अधिकारी के द्वारा संतोषजनक उत्तर नहीं दिया गया। संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं बस्तर ने सहायक सांख्यिकी अधिकारी मनोज कुमार परते की भूमिका को सिविल सेवा आचरण नियम के उल्लंघन पर तत्काल प्रभाव से उन्हें निलंबित कर दिया है।

Related post

CG- लाखों का गांजा जब्त : पुलिस को चकमा देने रची ऐसे साजिश, सुनकर उड़ जाएंगे आपके भी होश

CG- लाखों का गांजा जब्त : पुलिस को चकमा…

Spread the loveमहासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ऑपरेशन निश्चय के…
बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ में 47 VIP नेताओं की सुरक्षा खत्म, देखें पूरी लिस्ट…!!

बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ में 47 VIP नेताओं की…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद समाप्त होने के बाद राज्य सरकार ने वीआईपी सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है।…
19 November Ka Panchang: वृश्चिक राशि में रहेंगे सूर्य, जानें 19 नवंबर का शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहुकाल

19 November Ka Panchang: वृश्चिक राशि में रहेंगे सूर्य,…

Spread the loveहिंदू धर्म में हर दिन की शुरुआत पंचांग देखकर करना शुभ माना जाता है. पंचांग से हमें तिथि, नक्षत्र,…