• 16/11/2022

आश्रम में किशोरी से दुष्कर्म का मामला : पहले केस दबाया अब 1 साल बाद दूसरे आरोपी को किया गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर

आश्रम में किशोरी से दुष्कर्म का मामला : पहले केस दबाया अब 1 साल बाद दूसरे आरोपी को किया गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर
Spread the love

राजधानी रायुपर के माना स्थिति SOS आश्रम में रहने वाली किशोरी के साथ एक नहीं बल्कि एक से ज्यादा लोगों ने दुष्कर्म किया था। पुलिस और SOS अधिकारियों ने मिलीभगत कर मामले को लंबे समय तक दबाए रखा। मीडिया में खबर आऩे के बाद मचे बवाल के बाद हरकत में आई पुलिस ने एक और युवक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपी युवक को बिलासपुर से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम आदित्य खांडे है। आरोपी के खिलाफ माना पुलिस ने बलात्कार सहित पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है। नाबालिग के अनुसार आरोपी आदित्य ने भी उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। अब पुलिस आरोपी का DNA टेस्ट कराएगी।

ये है पूरा मामला

माना के SOS आश्रम में रहने वाली एक 14 वर्षीय नाबालिग के साथ जून 2021 में दुष्कर्म हुआ था। जिसके बाद किशोरी गर्भवती हो गई थी। 6 महीने बाद नवंबर में आश्रम के अधिकारियों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।  मामले में FIR के बाद पुलिस ने आश्रम के कर्मचारी अंजनी शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया था। बलात्कार और पॉक्सो एक्ट में अंजनी शुक्ला अभी जेल में है। उधर किशोरी ने एक मृत बच्चे को जन्म दिया था। पुलिस ने मृत बच्चे से उसका DNA टेस्ट कराया था लेकिन वह मैच नहीं हुआ। जिसकी रिपोर्ट दो-तीन महीने के बाद आ गई थी। लेकिन पुलिस ने इस मामले में आगे कोई कार्रवाई नहीं की।

राष्ट्रीय बाल आयोग से शिकायत

उधर मीडिया में मामला आने के बाद विपक्षी नेता सरकार पर लगातार हमलावर थे। बीजेपी प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल ने राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष को पत्र लिखकर मामले में संज्ञान लेने की मांग की थी। जिसमें उन्होंने आश्रम के साथ महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों के खिलाफ भी पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज करने की मांग की थी।

होगा DNA टेस्ट

DNA टेस्ट की रिपोर्ट मैच नहीं करने से माना जा रहा था कि किशोरी के साथ एक से ज्यादा लोगों ने दुष्कर्म किया था।इस पूरे मामले को पुलिस और अधिकारियों ने दबा दिया था। लेकिन हाल ही में मीडिया में यह पूरा मामला लीक हो गया। मीडिया में आई लगातार खबरों के बाद पुलिस वापस हरकत में आई और अब एक साल बाद पुलिस ने दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया। अब इस आरोपी आदित्य खांडे का पुलिस DNA टेस्ट कराएगी।

Related post

CG Cabinet Meeting : साय कैबिनेट की अहम बैठक आज, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

CG Cabinet Meeting : साय कैबिनेट की अहम बैठक…

Spread the loveरायपुर।  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की महत्वपूर्ण बैठक आज शाम 4 बजे नवा रायपुर…
Transfer : छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 8 IAS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों को मिले नए CEO… देखें पूरी लिस्ट..!!

Transfer : छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 8 IAS…

Spread the loveरायपुर।  छत्तीसगढ़ में एक बार फिर राज्य सरकार ने बड़ा प्रशासनिक सर्जरी करते हुए 8 IAS अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल किया…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में…

Spread the loveरायपुर – छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के संकल्प को…