• 28/09/2024

भोपाल रेप कांड में एक के बाद एक बड़े खुलासें, आरोपी की बहन का काला कारनामा आया सामने.. कॉल गर्ल्स के साथ मिला कलेक्शन

भोपाल रेप कांड में एक के बाद एक बड़े खुलासें, आरोपी की बहन का काला कारनामा आया सामने.. कॉल गर्ल्स के साथ मिला कलेक्शन
Spread the love

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में मासूम बच्चियों से रेप का मामला बढ़ते जा रहा है। वहशी दरिंदे लगातार रेप की घटना को अंजाम दे रहे हैं। लेकिन किसी पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है इधर, भोपाल के शाहजहानाबाद इलाके में मासूम बच्ची से रेप-हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है।

दरिंदे ने खुलासा करते हुए बताया कि- रेप के 5 मिनट बाद उसने बच्ची का गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने मासूम का शव पलंग के नीचे रख दिया था। आरोपी ने कई बार छत से शव को बिल्डिंग के पीछे फेंकने की कोशिश की, लेकिन ड्रोन से की जा रही निगरानी के कारण ऐसा नहीं कर सका। बाद में मां और बहन के कहने पर शव को टंकी में डाल दिया। इतना ही नहीं घर में फिनाइल, परफ्यूम और बॉडी स्प्रे का भी इस्तेमाल किया गया था।

पुलिस के मुताबिक आरोपी आदतन बदमाश है। उसके खिलाफ चोरी, मारपीट और छेड़छाड़ के आधा दर्जन मामले दर्ज हैं। अब इस पूरे मामले को लेकर आरोपी की बहन पर फिर खुलासा हुआ। आरोपी की बहन चंचल का ह्यूमन ट्रैफिकिंग कनेक्शन भी सामने आया है।

बताया जा रहा है कि आरोपी की बहन ढाई लाख में कुंवारों की शादी कराती थी। आरोपी की बहन चंचल ने 6 महीने में तीन मकान बदले। उसका ह्यूमन ट्रैफिकिंग कॉल गर्ल से कनेक्शन भी सामने आया है। मोबाइल में कई लड़कियों की तस्वीर भी मिली। जहां वह मल्टी में रहने वाले कई लड़कों को यह ऑफर देता था।

आरोपी की बहन सोशल मीडिया पर रील्स बनाने की भी शौकिन थी। इधर, शहर में बढ़ रहे रेप मामले को लेकर पूर्व मंत्री और महू से भाजपा विधायक उषा ठाकुर का बड़ा बयान सामने आया है। उषा ठाकुर ने कहा कि- बेटियों के दुराचारियों को सार्वजनिक चौराहों पर फांसी देना चाहिए। उनका अंतिम संस्कार भी न करें, चील कौवे के लिए उनका शरीर छोड़ दें।

Related post

कौशल विकास तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग की समन्वय सह निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न

कौशल विकास तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग की समन्वय…

Spread the loveरायपुर: मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में कौशल विकास तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग…
अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस अब सप्ताह में दो दिन, केंद्रीय रेलवे मंत्रालय के फैसले का मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया स्वागत

अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस अब सप्ताह में दो दिन, केंद्रीय…

Spread the loveरायपुर: सरगुजा संभाग एवं उत्तर छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। भारतीय रेलवे मंत्रालय ने…
रामगढ़ की ऐतिहासिक विरासत को वैश्विक पहचान दिलाएगा रामगढ़ महोत्सव: मंत्री राजेश अग्रवाल

रामगढ़ की ऐतिहासिक विरासत को वैश्विक पहचान दिलाएगा रामगढ़…

Spread the loveरायपुर: आषाढ़ माह के प्रथम दिवस पर 29 एवं 30 जून को सरगुजा जिले के विकासखंड उदयपुर स्थित रामवनगमन…