• 28/09/2024

नक्सलियों पर नकेल कसने एक्शन मोड में NIA, आमाबेड़ा के अलग-अलग ठिकानों पर दी दबिश, लोगों से पूछताछ जारी

नक्सलियों पर नकेल कसने एक्शन मोड में NIA, आमाबेड़ा के अलग-अलग ठिकानों पर दी दबिश, लोगों से पूछताछ जारी
Spread the love

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों पर नकेल कसने के लिहाज से NIA भी एक्शन मोड में है। NIA की टीम ने कांकेर के आमाबेड़ा में चार अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी है। यहां एक पत्रकार के घर पर भी दबिश दी गई है। सभी जगहों पर जांच-पड़ताल के साथ ही संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में बड़े खुलासे की संभावना जताई जा रही है।

NIA की टीम ने कांकेर के मुजालगोंडी, कलमुचे, आमाबेड़ा और जिवलामारी गांवों में छापेमारी की है। यह इलाके नक्सल गतिविधियों के नाम से जाने जाते हैं। एजेंसी यहां नक्सली नेटवर्क से जुड़े सुराग तलाश रही है। यह कार्रवाई नक्सल मामलों और भाजपा नेता रतन दुबे की हत्या की जांच से जुड़ी है।

इससे पहले भी, पिछले महीने NIA ने कांकेर और बस्तर संभाग के कई इलाकों में छापेमारी की थी, जहां से कई आपत्तिजनक दस्तावेज और नकदी बरामद किए गए थे। NIA की टीम ने नक्सल प्रभावित इलाके के अलग-अलग गांवों में दबिश दी। और नक्सलियों के अर्बन नेटवर्क से जुड़े लोगों को गिरफ्तार भी किया गया।

Related post

शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत,…

Spread the loveरायपुर – विद्यार्थियों को शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने से अब राहत मिलेगी। स्कूल शिक्षा…
सीएम साय कर रहे SING फोरम 2026 में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व, सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के लीडरशिप डिनर में हुए शामिल

सीएम साय कर रहे SING फोरम 2026 में छत्तीसगढ़…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा नामांकन के उपरांत…
CG : दर्दनाक सड़क हादसा,तेज रफ्तार कार पुलिया से टकराई,बर्थडे मनाने जा रहे थे ढाबा,3 दोस्तों की मौत, 2 घायल;

CG : दर्दनाक सड़क हादसा,तेज रफ्तार कार पुलिया से…

Spread the loveराजनांदगांव – छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में बर्थडे मनाने जा रहे 5 लड़कों की कार का एक्सीडेंट हो गया।…