• 23/12/2024

Breaking: एनकाउंटर में मारे गए 3 खालिस्तानी आतंकी, 2 AK-47 राइफल बरामद

Breaking: एनकाउंटर में मारे गए 3 खालिस्तानी आतंकी, 2 AK-47 राइफल बरामद
Spread the love

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में पंजाब और उत्तर प्रदेश पुलिस की संयुक्त टीम ने एक मुठभेड़ में 3 खालिस्तानी कंमाडो फोर्स के आतंकियों को मार गिराया है। मारे गए आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं, जिनमें दो AK-47, दो ग्लॉक पिस्टल शामिल है। इसके साथ ही मौके से एक बाइक भी बरामद की गई है।

मारे गए आतंकियों की पहचान गुरविंदर सिंह, वीरेंद्र सिंह और जसनप्रीत सिंह के रूप में हुई है। इन आतंकियों ने पंजाब के गुरदासपुर में पुलिस चौकी पर ग्रेनेड बम फेंके थे।

बताया जा रहा है कि पुलिस को खुफिया सूचना मिली थी, जिसके बाद पंजाब और यूपी की पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की। फोर्स द्वारा आतंकियों को चेतावनी देते हुए सरेंडर करने के लिए कहा गया लेकिन उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए फोर्स ने तीनों आतंकियों को मार गिराया। पुलिस की गाड़ियों पर बुलेट्स के निशान मौजूद हैं।

थाना में ग्रेनेड से किया था हमला

आपको बता दें 19 दिसंबर को पंजाब के गुरदासपुर की सीमा पर बसे कलानौर थाना के बक्शीवाल चौकी में आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया था। आतंकी संगठन खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स ने इसकी जिम्मेदारी ली थी। इस घटना के बाद आतंकियों ने अमृतसर में 17 दिसंबर को इस्लामाबाद पुलिस थाना के बाहर बम धमाका हुआ था।

Related post

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन…

Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा चार साल से अधिक समय तक लंबित रखने के मामले में विमानन संचालनालय…
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026…

Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से 8 दिसम्बर तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा 23 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी…
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी…

Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सुशासन और सर्वव्यापी विकास…