• 11/08/2024

महिलाओं के साथ करता था अश्लील हरकतें, गंदी वीडियो और फोटो उतारकर वायरल करने की धमकी, महिलाओं ने लगाई न्याय की गुहार

महिलाओं के साथ करता था अश्लील हरकतें, गंदी वीडियो और फोटो उतारकर वायरल करने की धमकी, महिलाओं ने लगाई न्याय की गुहार
Spread the love

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक युवक द्वारा गांव की एक नहीं बल्कि 8 महिलाओं के साथ छेड़खानी और धमकी का मामला सामने आया है। युवक की हरकतों से परेशान सभी महिलाओं ने स्थानीय थाने में युवक के खिलाफ शिकायती पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

 

पुलिस के अनुसार,जिले के असोथर क्षेत्र के कशियापुर गांव की रहने वाली 8 महिलाओं ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। महिलाओं ने आरोप लगाया कि गांव का रहने वाला युवक फूलकुमार जो कि गांव के मुखिया का पुत्र है वह आए दिन गंदी हरकते करता है और अपने मोबाइल से अश्लील वीडियो व फोटो भी बनाता है।आरोपी इन सभी महिलाओं को वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर छेड़खानी और अश्लील हरकतें करता है।

इसे भी पढ़ें: नदी में डूबने से सात युवकों की दर्दनाक मौत; पोखर में बैठकर पानी के बहाव का बना रहे थे रील , अचानक गिरी दीवार

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि युवक शौच करते समय वीडियो बनाकर बदनाम करने की धमकी के साथ जान से मारने की धमकी भी देता है।महिलाओं द्वारा युवक का विरोध करने पर वह सार्वजनिक स्थल पर गंदी-गंदी गाली देता है। युवक के रोजाना इन हरकतों से परेशान होकर महिलाओं ने असोथर थाने में मामला दर्ज कराया है। जिसके बाद शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Related post

रायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर क्षेत्र में मजबूत हो रही सुविधाओं की नींव: वित्त मंत्री ओपी चौधरी……

रायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर…

Spread the loveरायपुर: प्रदेश में विकास कार्यों को गति देने के साथ रायगढ़ शहर में नागरिक सुविधाओं और अधोसंरचना के विस्तार के…
CG- ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत मांगने का आरोप, शिकायत के बाद कोर्ट का बड़ा एक्शन, CBI निदेशक और DGP को नोटिस जारी…

CG- ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत मांगने…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में पदस्थ ट्रेनी आईपीएस पर एक करोड़ रिश्वत लेने के आरोप के बाद पुलिस महकमे…
CG-अवैध संबंध के शक ने लिया खूनी मोड़! पड़ोसन के घर पति को देखकर बेकाबू हुई पत्नी, फिर जो हुआ…

CG-अवैध संबंध के शक ने लिया खूनी मोड़! पड़ोसन…

Spread the loveबैकुंठपुर। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से हत्या का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां पत्नी ने…