• 18/11/2024

CGPSC फर्जीवाड़ा: CBI ने पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी को किया गिरफ्तार, भर्ती घोटाले में पहली गिरफ्तारी

CGPSC फर्जीवाड़ा: CBI ने पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी को किया गिरफ्तार, भर्ती घोटाले में पहली गिरफ्तारी
Spread the love

छत्तीसगढ़ में सीजीपीएससी (CGPSC) भर्ती में हुए भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है। सीबीआई ने सीजीपीएससी के पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी को गिरफ्तार कर लिया है।

इससे पहले सीबीआई की टीम ने इसी साल 7 अगस्त 2024 को रायपुर, दुर्ग-भिलाई, बिलासपुर और धमतरी में छापेमारी की थी। सीबीआई की टीम ने धमतरी में सीजीपीएससी के तत्कालीन चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी, बिलासपुर में कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला इसके अलावा राजभवन के पूर्व सचिव अमृत खलको के दुर्ग-भिलाई और रायपुर के ठिकानों पर भी दबिश दी थी।

जानें पूरा मामला

आपको बता दें राज्य में कांग्रेस की पूर्व सरकार के दौरान सीजीपीएससी की भर्ती के नाम पर भ्रष्टाचार और बड़ी गड़बड़ियों का मामला सामने आया था। जिसमें पीएससी के पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी पर उनके पुत्र, बहु और बेटी के अलावा अफसरों-नेताओं के करीबियों और रिश्तेदारों के बच्चों का चयन करने का आरोप लगा था।

इसे भी पढ़ें: CG PSC: बैकडोर एंट्री करने वाले ये हैं वो 18 लोग! पीएससी चेयरमैन से लेकर अधिकारियों और बड़े नेताओं से किसके क्या है रिश्ते, देखिए सूची

विधानसभा चुनाव में भी यह बड़ा मुद्दा बना था। बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र में वादा किया था कि सरकार बनने पर इसकी सीबीआई जांच कराई जाएगी। बाद में विधानसभा में भी सीजीपीएससी में हुई गड़बड़ी और भ्रष्टाचार का मामला सदन में गूंजा था। इस दौरान सरकार ने जांच की बात कही थी।

मामले में अब तक दो एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। पहली एफआईआर बालोद जिला के अर्जुंदा थाना में दर्ज किया गया था। एफआईआर में सीजीपीएससी की भर्ती में गड़बड़ी और भ्रष्टाचार के आरोप में तत्कालीन अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी, सचिव, परीक्षा नियंत्रक और अन्य अधिकारियों को आरोपी बनाया गया है। वहीं इस मामले में ईओडब्ल्यू ने भी केस दर्ज किया है।

Related post

‘काला हिरण’ फिल्म विवाद में सलमान खान से जवाब तलब, दिल्ली हाईकोर्ट में फिर गरमाया

‘काला हिरण’ फिल्म विवाद में सलमान खान से जवाब…

Spread the loveसलमान खान ने ‘काला हिरण’ फिल्म पर रोक की मांग करते हुए एक मुकदमा दायर किया था. वहीं फिल्म…
CM Youth Conclave: MP में साल में दो बार होगी PSC परीक्षा, 2027 को ‘युवा वर्ष’ बनाएगी सरकार

CM Youth Conclave: MP में साल में दो बार…

Spread the loveभोपाल – मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने भोपाल के लाल परेड मैदान में युवाओं से संवाद किया…
घर पर भी सुरक्षित नहीं बेटियां… घर घुसकर बंदूक की नोक पर नाबालिग से दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी

घर पर भी सुरक्षित नहीं बेटियां… घर घुसकर बंदूक…

Spread the loveअमेठी।  उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया…