• 23/02/2024

ED Raid: पूर्व मंत्री के घर ईडी का छापा, करोड़ों के घोटाले से जुड़े मामले में कार्रवाई

ED Raid: पूर्व मंत्री के घर ईडी का छापा, करोड़ों के घोटाले से जुड़े मामले में कार्रवाई
Spread the love

प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने करोड़ों के बैंक लोन घोटाले से जुड़े मामले में यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री हरिशंकर तिवारी के घर पर छापा मारा। ईडी के अफसर सुबह 5 बजे तिवारी के गोरखपुर स्थित घर पहुंचे। ईडी की यह कार्रवाई यूपी-हरियाणा सहित तीन राज्यों में तकरीबन दर्जन भर ठिकानों पर चल रही है। गोरखपुर में तिवारी जी का हाता छावनी में तब्दील हो गया है।

जानकारी के मुताबिक गंगोत्री इंटरप्राइजेज के नाम पर बैंक के करोड़ों रुपये के लोन डिफाल्ट का मामला है। ईडी ने इस मामले में पूर्व मंत्री के बेटे और समाजवादी पार्टी के नेता विनय शंकर तिवारी के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया है। इससे पहले नवंबर 2023 में ईडी की टीम ने गोरखपुर और महाराजगंज में तिवारी परिवार की 72 करोड़ की संपत्ति जब्त की थी।

पूर्व कैबिनेट मंत्री हरिशंकर तिवारी के छोटे बेटे विनय शंकर तिवारी बहुजन समाज पार्टी से चिल्लूपार के विधायक रह चुके हैं। वहीं बड़े बेटे भीष्म शंकर तिवारी उर्फ कुशल तिवारी संत कबीर नगर से सांसद रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: CBI 2-3 दिन में अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करेगी, AAP नेता सौरभ भारद्वाज का दावा 

Related post

CG- बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार, सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर हुआ रफूचक्कर…

CG- बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार, सुरक्षा…

Spread the loveकोरबा। जिले के बाल संप्रेक्षण गृह से एक बार फिर अपचारी बालक के फरार होने का मामला सामने आया…
13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, विभाग ने 15 दिनों में मांगा जवाब, इस वजह से गिरी गाज, जाने पूरा मामला…!!

13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, विभाग ने…

Spread the loveरायपुर। नागरिकों द्वारा सीएम हेल्पलाइन-1076 पर दर्ज कराई गई शिकायतों के समाधान को लेकर राज्य शासन बेहद गंभीर है।…
शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश निकला फर्जी, शिक्षा विभाग के लेटरहेड और हस्ताक्षर का हुआ दुरुपयोग, अब डीपीआई ने इन जिलों के डीईओ से मांगी जानकारी…..

शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश निकला फर्जी, शिक्षा विभाग…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में 19 शासकीय कर्मचारियों के स्थानांतरण से जुड़ा एक फर्जी आदेश सामने आया…