• 12/12/2024

बड़ी खबर: IPS जीपी सिंंह को केंद्र सरकार ने किया बहाल, देखिए आदेश की कॉपी

बड़ी खबर: IPS जीपी सिंंह को केंद्र सरकार ने किया बहाल, देखिए आदेश की कॉपी
Spread the love

केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस जीपी सिंंह को बहाल कर दिया है। जीपी सिंह की बहाली का यह आदेश 10 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट के आए फैसले के बाद आया है। सुप्रीम कोर्ट ने जीपी सिह की बहाली के कैट के आदेश को चुनौती देने वाली केंद्र सरकार की याचिका को खारिज कर दिया था। अदालत के इस फैसले के बाद केंद्र सरकार ने जीपी सिंह को बहाल करने का आदेश जारी किया। अब जल्दी ही राज्य सरकार द्वारा जीपी सिंंह की नई पदस्थापना जारी की जाएगी।

आपको बता दें जीपी सिंंह के खिलाफ छत्तीसगढ़ की तत्कालीन भूपेश बघेल सरकार के दौरान राजद्रोह, ब्लैकमेलिंंग और आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया था। हालांकि इस साल सितंबर में हाईकोर्ट ने उनके खिलाफ दर्ज सभी मामलों को खारिज कर दिया था।

1 जुलाई 2021 की अल सुबह एसीबी (ACB) और ईओडब्ल्यू (EOW) की टीम ने जीपी सिंह और उनके सहयोगियों के ठिकानों पर एक साथ छापा मारा था। तकरीबन 64 घंटे तक चली कार्रवाई के बाद 10 करोड़ की चल अचल संपत्ति का भी खुलासा किया गया था। छापे के दौरान एसीबी (ACB) और ईओडब्ल्यू की टीम ने कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद होने का दावा किया था।

बरामद दस्तावेज के आधार पर रायपुर पुलिस ने IPS जीपी सिंह के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज किया था। इसके साथ ही उन पर भ्रष्टाचार से जुड़े हुए अपराध भी दर्ज किए गए थे। इन आरोपों के तहत जीपी सिंह को जेल भी जाना पड़ा था। 11 जनवरी 2022 को जीपी सिंह को छत्तीसगढ़ पुलिस ने नोएडा से गिरफ्तार किया था। बाद में मई 2022 में उन्हें हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी।

इस पूरे मामले के बाद सर्विस रिव्यू कमेटी की सिफारिश पर 21 जुलाई 2023 को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आईपीएस जीपी सिंह को भारत सरकार ने कंप्लसरी रिटायर कर दिया था।

Related post

मुख्यमंत्री ने सोलर उद्योगों के स्टॉलों का किया अवलोकन, उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं, बैंकों एवं व्यक्तियों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने सोलर उद्योगों के स्टॉलों का किया अवलोकन,…

Spread the loveरायपुर। सौर ऊर्जा भविष्य की ऊर्जा है और छत्तीसगढ़ इस क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनने की दिशा में…
‘राखी का रिश्ता, भरोसे का साथ – विष्णु भैया संग विकास की बात’

‘राखी का रिश्ता, भरोसे का साथ – विष्णु भैया…

Spread the loveकम लागत में राखियां बनाकर आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ रहीं बिहान की महिलाएं घरेलू और स्थानीय संसाधनों का…
महतारी वंदन से सजी रक्षाबंधन की खुशियां, तारागिरी ने अपने पैसों से खरीदी भाई के लिए राखी

महतारी वंदन से सजी रक्षाबंधन की खुशियां, तारागिरी ने…

Spread the loveमहतारी वंदन योजना की राशि से त्योहार की तैयारियां हुईं आसान, आर्थिक संबल से बढ़ा उत्साह रायपुर, 23 अगस्त…