• 12/12/2024

7 Naxalite Killed: अमित शाह के दौरे से पहले फोर्स को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में 7 नक्सलियों को मार गिराया, शव बरामद

7 Naxalite Killed: अमित शाह के दौरे से पहले फोर्स को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में 7 नक्सलियों को मार गिराया, शव बरामद
Spread the love

छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बल के जवानों और नक्सलियों के बीच एक बार फिर बड़ी मुठभेड़ हुई, जिसमें जवानों ने 7 नक्सलियों को मार गिराया है। यह मुठभेड़ नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ इलाके की है। जवानों ने मौके से 7 माओवादियों के शव बरामद कर लिया है। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे के पहले फोर्स को यह बड़ी कामयाबी मिली है। शाह दो दिवसीय दौरे पर 15 दिसंबर को छत्तीसगढ़ पहुंच रहे हैं।

अधिकारियों के मुताबिक एंटी नक्सल ऑपरेशन के तहत मंगलवार 10 दिसंंबर को नारायणपुर, कोंडागांव, जगदलपुर और दंतेवाड़ा जिले से डीआरजी की टीम के साथ ही एसटीएफ और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम अबूझमाड़ के लिए रवाना हुई थी।

अधिकारियों के अनुसार तड़के 3 बजे जब जवान क्षेत्र में थे, उसी दौरान नक्सलियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। जिसके बाद सुरक्षा बल के जवानों ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई शुरू की। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में 7 नक्सली मारे गए। घटना स्थल से जवानोंं ने अब तक 7 नक्सलियोंं के शव बरामद कर लिया है।

Related post

मुख्यमंत्री ने सोलर उद्योगों के स्टॉलों का किया अवलोकन, उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं, बैंकों एवं व्यक्तियों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने सोलर उद्योगों के स्टॉलों का किया अवलोकन,…

Spread the loveरायपुर। सौर ऊर्जा भविष्य की ऊर्जा है और छत्तीसगढ़ इस क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनने की दिशा में…
‘राखी का रिश्ता, भरोसे का साथ – विष्णु भैया संग विकास की बात’

‘राखी का रिश्ता, भरोसे का साथ – विष्णु भैया…

Spread the loveकम लागत में राखियां बनाकर आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ रहीं बिहान की महिलाएं घरेलू और स्थानीय संसाधनों का…
महतारी वंदन से सजी रक्षाबंधन की खुशियां, तारागिरी ने अपने पैसों से खरीदी भाई के लिए राखी

महतारी वंदन से सजी रक्षाबंधन की खुशियां, तारागिरी ने…

Spread the loveमहतारी वंदन योजना की राशि से त्योहार की तैयारियां हुईं आसान, आर्थिक संबल से बढ़ा उत्साह रायपुर, 23 अगस्त…