• 20/07/2026

सिम्स में भर्ती केंद्रीय जेल के कैदी की मौत, 20 साल की सजा काट रहा था बंदी

सिम्स में भर्ती केंद्रीय जेल के कैदी की मौत, 20 साल की सजा काट रहा था बंदी
Spread the love

बिलासपुर। नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा काट रहे एक बंदी की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की तबीयत पिछले कई दिनों से खराब चल रही थी और उसका केंद्रीय जेल अस्पताल में उपचार किया जा रहा था।

जानकारी के अनुसार, सोमवार को बंदी के सीने में अचानक तेज दर्द उठा, जिसके बाद जेल प्रशासन ने उसे तत्काल बेहतर इलाज के लिए सिम्स रेफर किया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जेल प्रशासन और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान प्रभु कुमार मनहर निवासी विद्याडीह टांगर, पचपेड़ी क्षेत्र के रूप में हुई है। वह पचपेड़ी थाना क्षेत्र में दर्ज नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में दोषी ठहराया गया था।

पुलिस के अनुसार, 9 सितंबर 2024 की रात आरोपी नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। परिजनों की शिकायत पर पचपेड़ी थाना में बीएनएस की धारा 137(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी नाबालिग को ट्रेन से महाराष्ट्र ले गया है।

इसके बाद पचपेड़ी पुलिस ने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के साथ मिलकर कार्रवाई की और आरोपी को महाराष्ट्र के अमलनेर रेलवे स्टेशन, जो भुसावल के पास स्थित है, से गिरफ्तार किया। पुलिस ने नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया था। पीड़िता के बयान के बाद मामले में बीएनएस की धारा 87 और 64 के साथ पॉक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 भी जोड़ी गई थी।

मामले की सुनवाई के बाद न्यायालय ने प्रभु कुमार मनहर को दोषी मानते हुए 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई थी। इसके बाद से वह बिलासपुर केंद्रीय जेल में बंद था। बताया गया कि 15 जुलाई 2026 को उसकी तबीयत बिगड़ने के बाद उसे जेल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसका लगातार इलाज चल रहा था।

Related post

हम सभी को मिलकर कोरबा को पूर्ण साक्षर जिला बनाना है – कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन

हम सभी को मिलकर कोरबा को पूर्ण साक्षर जिला…

Spread the loveरायपुर: अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जिला साक्षरता विभाग, कोरबा द्वारा उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत कलेक्ट्रेट सभाकक्ष…
लोकसुरों में गूंजा छत्तीसगढ़ का लोकमन, ‘लोरिक चंदा’ से ददरिया-चंदैनी तक बिखरी संस्कृति की रंगत…..

लोकसुरों में गूंजा छत्तीसगढ़ का लोकमन, ‘लोरिक चंदा’ से…

Spread the loveरायपुर: छत्तीसगढ़ की माटी की खुशबू, लोकजीवन की सहज संवेदनाएं और पीढ़ियों से चली आ रही लोकपरंपराओं के रंगों से…
पीएम श्री स्कूल तिल्दा का स्टूडेंट स्टोर बना मिसाल, मंत्री वर्मा ने बच्चों की उद्यमिता व हुनर को सराहा

पीएम श्री स्कूल तिल्दा का स्टूडेंट स्टोर बना मिसाल,…

Spread the love00 व्यावहारिक गतिविधियां विद्यार्थियों में उद्यमिता, नेतृत्व क्षमता,आत्मनिर्भरता और व्यावहारिक ज्ञान विकसित करने में मददगार – वर्मा 00 विद्यार्थियों…