• 12/01/2026

CG : मौत बनकर खड़ा था हाइवा, बाइक टकराने से मां-बेटे की मौके पर गई जान, पूणे से लौट रहा था परिवार

CG : मौत बनकर खड़ा था हाइवा, बाइक टकराने से मां-बेटे की मौके पर गई जान, पूणे से लौट रहा था परिवार
Spread the love

दुर्ग। जिले में एक भीषण सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। यहां बाइक सवार मां-बेटे खड़े हाइवा से जा टकराए। इस हादसे में दोनों की मौत हो गई। वहीं स्कूटी सवार बाप-बेटे इस हादसे से बाल-बाल बच गए। उन दोनों को हल्की चोटें जरुर आई है। घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा अहिवारा थाना क्षेत्र में हुआ है। यहां बाइक सवार मां-बेटे खड़े हाइवा से जा टकराए। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं स्कूटी सवार बाप-बेटे बाल-बाल बच गए, हालांकि उन्हें हल्की चोट जरुर आई है। फिलहाल पुलिस ने हाइवा चालक के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि बेमेतरा जिले के जामगांव में रहने वाले राजू साहू (40), अपनी पत्नी मालती साहू (35), दो बेटे राजेंद्र साहू (22) और जागेश्वर साहू के साथ पूणे मजदूरी का काम करने गया था। राजू अपने छोटे बेटे जागेश्वर के साथ स्कूटी में और उसकी पत्नी मालती बड़े बेटे राजेंद्र के साथ बाइक से लौट रहे थे।

धमधा मेन रोड हाइवे पर एक हाइवा बिना इंडिकेटर या फिर किसी चेतावनी के खड़ा था। तभी अंधेरा होने के कारण बाइक सवार मां-बेटे हाइवा से जा टकराए। इस हादसे में दोनों की मौके पर मौत हो गई और स्कूटी सवार बाप-बेटे भी हाइवा से जा टकराए, लेकिन वे दोनों बाल-बाल बच गए। घटना के बाद राजू ने हाइवा चालक के खिलाफ FIR दर्ज करवाया और पुलिस ने भी FIR दर्ज कर जांच शुरु कर दी।

Related post

छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं और साहित्यिक विरासत को देश-दुनिया तक पहुंचाएगा रायपुर साहित्य उत्सव: साय

छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं और साहित्यिक विरासत को देश-दुनिया…

Spread the love00 8 से 10 जनवरी तक होगा भव्य आयोजन, मुख्यमंत्री साय ने किया प्रतीक चिह्न का अनावरण 00 युवा…
NDA में शामिल हुई शिरोमणि अकाली दल, लोकसभा में गठबंधन की संख्या 320 के पार

NDA में शामिल हुई शिरोमणि अकाली दल, लोकसभा में…

Spread the loveनई दिल्ली :- लोकसभा में NDA अब और ताकतवर हो गया है। मंगलवार को ही गठबंधन के सबसे पुराने…
प्रधानमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्र से छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा ने नई दिल्ली में की सौजन्य भेंट

प्रधानमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्र से छत्तीसगढ़…

Spread the loveप्रधानमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्र से छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा ने नई…