• 15/07/2026

CG : राजिमवासियों की मांग पूरी, बना नगर पालिका, अधिसूचना जारी

CG : राजिमवासियों की मांग पूरी, बना नगर पालिका, अधिसूचना जारी
Spread the love

रायपुर । राज्य शासन ने राजिमवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी करते हुए राजिम नगर पंचायत का नगर पालिका के रूप में उन्नयन कर दिया है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। राजिम नगर पंचायत की सीमाएं ही राजिम नगर पालिका की सीमाएं होंगी। राज्य शासन के इस निर्णय से पूरे शहर में खुशी एवं उत्साह का वातावरण है।

उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्रीअरुण साव ने राजिम नगर पंचायत के नगर पालिका के रूप में उन्नयन पर कहा कि राज्य शासन के इस निर्णय से राजिम के सुनियोजित विकास को नई दिशा मिलेगी तथा शहरी सुविधाओं के विस्तार के लिए अधिक संसाधन उपलब्ध होंगे। इससे राजिम में सड़क, नाली, पेयजल, स्वच्छता, स्ट्रीट लाइट, उद्यान, सामुदायिक भवन सहित विभिन्न आधारभूत सुविधाओं के विकास को और ज्यादा गति मिलेगी। साथ ही राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ भी अधिक प्रभावी ढंग से नगरवासियों तक पहुंचेगा।

 

Related post

CG- तेंदुआ की मौत से मचा हड़कंप, जंगल में संदिग्ध हालत में मिला तेंदुए का शव, मामले की जांच में जुटा वन विभाग……

CG- तेंदुआ की मौत से मचा हड़कंप, जंगल में…

Spread the loveसारंगढ़-बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में एक तेंदुए की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से वन विभाग में हड़कंप मच…
CG Weather : छत्तीसगढ़ के कई शहरों में गिरा तापमान, जानिए अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?

CG Weather : छत्तीसगढ़ के कई शहरों में गिरा…

Spread the loveरायपुर. नवंबर के पहले पखवाड़े में मौसम का मिजाज करवट ले रहा है. पोस्ट मानसून की गतिविधियां थमने के…
CG की 290 आदिवासी छात्राओं को NMDC देगा नर्सिंग और मेडिकल टेक्नोलॉजी की शिक्षा

CG की 290 आदिवासी छात्राओं को NMDC देगा नर्सिंग…

Spread the loveदंतेवाड़ा. एनएमडीसी लिमिटेड ने अपनी प्रमुख कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहल बालिका शिक्षा योजना के तहत इस वर्ष 2026…