• 03/03/2023

CG को मिले 6 नए IPS, दो को होम कैडर आबंटित

CG को मिले 6 नए IPS, दो को होम कैडर आबंटित

Follow us on Google News

केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने 2022 बैच के IPS अधिकारियों को कैडर का आबंटन कर दिया है। छत्तीसगढ़ को 6 नए IPS मिले हैं। जिसमें कि 2 IPS को होम कैडर मिला है। वहीं 4 अन्य राज्यों से हैं जिन्हें छत्तीसगढ़ कैडर आबंटित किया गया है।

छत्तीसगढ़ को जो 6 नए IPS मिले हैं, उनमें इशू अग्रवाल और हर्षित मेहर को होम कैडर मिला है। वहीं उनके अलावा मध्य प्रदेश के मयंक मिश्रा, यूपी के विमल कुमार पाठक, राजस्थान के राहुल बंसल और कर्नाटक की तहसीनबानू दावडी शामिल हैं।

छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिला ये कैडर

वहीं छत्तीसगढ़ के रहने वाले मयंक दुबे को AGMUT, प्रतीक अग्रवाल को हरियाणा और दिव्यांजलि जायसवाल को बिहार कैडर आबंटित किया गया है।