• 03/03/2023

CG में हिंसक भीड़ का पुलिस पर हमला, SP-ASP समेत कई पुलिस कर्मियों को गंभीर चोंट, ये है मामला

CG में हिंसक भीड़ का पुलिस पर हमला, SP-ASP समेत कई पुलिस कर्मियों को गंभीर चोंट, ये है मामला
Spread the love

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में झंडा के अपमान पर गोंडवाना समाज ने आज उग्र प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान भीड़ हिंसक हो गई और पुलिस वालों पर ही हमला कर दिया। इस दौरान हुई झड़प में एसपी लाल उमेद सिंह और महिला एडिशनल एसपी मनीषा ठाकुर रावटे समेत कई पुलिस कर्मियों को चोंटे आई है।

बताया जा रहा है कि गोंडवाना समाज के सतरंगी झंडा के अपमान को लेकर नाराज थे। समाज के लोगों का आरोप है कि दुर्गे भगत के द्वारा भोरमदेव थाना क्षेत्र के हरमों में गोंडवाना समाज के झंडे का अपमान किया। इसके साथ ही पुरातत्वेत्ता इतिहासकार हासपेन गोंडवाना रत्न तिरुमाल दादा मोती कंगाली का भी उपहास उड़ाया।

उससे नाराज समाज के लोग आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आज धरना प्रदर्शन कर रहे थे। धरना-प्रदर्शन को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था। इस दौरान भीड़ हिंसक हो गई और पुलिस कर्मियों पर भारी पथराव कर दिया। घटना में एसपी, एएसपी सहित दर्जन भर से ज्यादा पुलिस कर्मियों को चोंटे आई है।

मामले में एएसपी मनीषा ठाकुर रावटे ने बताया कि स्थिति अभी कंट्रोल में है और हिंसा करने वाले लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है। जानकारी लगते ही आईजी आनंद छाबड़ा भी मौके के लिए रवाना हो गए हैं।

 

 

Related post

‘स्टेटकॉन 2026’ में 2047 के ‘विकसित भारत’ के लिए ‘विकसित छत्तीसगढ़’ का शंखनाद

‘स्टेटकॉन 2026’ में 2047 के ‘विकसित भारत’ के लिए…

Spread the love00 नए विकास मॉडल और भविष्य की नीतियों पर हुआ महामंथन रायपुर। छत्तीसगढ़ के रियल एस्टेट सेक्टर को एक…
कवर्धा में विकास की रफ्तार को मिलेगी नई सड़क, ₹54 करोड़ से बनेगा 7.8 किमी फोरलेन

कवर्धा में विकास की रफ्तार को मिलेगी नई सड़क,…

Spread the loveकवर्धा/राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर कवर्धा शहर के आवागमन को सुगम बनाने के लिए 54 करोड़ रुपए की लागत से 7.8…
Today Weather update : राजधानी समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Today Weather update : राजधानी समेत कई जिलों में…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बंगाल की खाड़ी में बने मौसम तंत्र के…