• 22/04/2026

CG – गर्लफ्रेंड को खुश करने के चक्कर में युवक ने किया ऐसा काम, वजह जान पुलिस भी हो गई हैरान

CG – गर्लफ्रेंड को खुश करने के चक्कर में युवक ने किया ऐसा काम, वजह जान पुलिस भी हो गई हैरान
Spread the love

रायपुर। कहते है ना प्यार में लोग कुछ भी कर सकते है। ऐसे ही मामला राजधानी रायपुर से आया है। जहां पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में एक ढोलक वादक के साथ उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने बुलेट वाहन जब्त किया है। पकड़े गए दोनों आरोपी प्रोफेशनल चोर नहीं है, लेकिन अपनी प्रेमिका को इम्प्रेस करने के लिए महंगी बाइक चोरी करने का खुलासा हुआ है। बाइक चोरी की इस वारदात के खुलासे से पुलिस भी हैरान हो गई है।

दरअसल पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र के कौशल्या विहार इलाके की है, जहां सेक्टर 4 में बाइक चोरी की वारदात हुई थी। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने दो ऋषि शुक्ला और रोहितेश चन्द्राकर को हिरासत में लिया। दोनों युवकों से पूछताछ की गई तो युवकों ने बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देना कबूल किया है। आरोपी ऋषि शुक्ला ढोलक वादक बताया जा रहा है। वहीं रोहितेश चन्द्राकर मार्बल लाइन में काम करने की बात सामने आई है।

जानकारी के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची है। पूछताछ में आरोपियों ने पहली मर्तबा चोरी करने की बात कबूल किया है। साथ ही खुलासा हुआ कि महंगी बाइक बुलेट को अपनी प्रेमिका को खुश करने के लिए चोरी की गई है। एसीपी नवनीत पाटिल ने कहा दोनों आरोपियो को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले जांच में जुटी हुई है।

Related post

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर जाना सड़क हादसे में घायलों का हाल

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर जाना सड़क…

Spread the loveमरकाटोला घाट सड़क हादसे के घायलों और परिजनों से की मुलाकात, बेहतर उपचार के दिए निर्देश चार घायल स्वस्थ…
छत्तीसगढ़ की पुरातात्विक धरोहरों में बढ़ेंगी पर्यटक सुविधाएं

छत्तीसगढ़ की पुरातात्विक धरोहरों में बढ़ेंगी पर्यटक सुविधाएं

Spread the loveभारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण और छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग के बीच महत्वपूर्ण एमओयू संरक्षित स्मारकों और पुरातात्विक स्थलों पर…
खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए मंत्री अग्रवाल, उपचार और सुरक्षा के दिए निर्देश

खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए मंत्री…

Spread the love00 मासूम का जीवन और उसकी सुरक्षा सर्वोपरि, उपचार के साथ मिले सुरक्षित वातावरण – अग्रवाल रायपुर। सरगुजा जिले…