• 31/03/2026

CG : प्यार का छल पड़ा भारी! शादी से मुकरा प्रेमी, युवती ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार

CG : प्यार का छल पड़ा भारी! शादी से मुकरा प्रेमी, युवती ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार
Spread the love
 बलौदाबाजार ।  प्यार में धोखा बना मौत की वजह! शादी से मुकरा प्रेमी गिरफ्तार, युवती ने की आत्महत्या — बलौदाबाजार जिले के गिरौदपुरी क्षेत्र में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी का झांसा देकर प्रेम संबंध बनाने के बाद मुकर जाने पर आहत युवती ने आत्महत्या कर ली। इस मामले में पुलिस ने आरोपी प्रेमी अजय टंडन (31) निवासी ग्राम बलौदा (हसुवा) थाना गिधौरी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

CG News : प्यार के झूठे सपने दिखाकर शादी से किया इंकार, युवती ने की आत्महत्या, दगाबाज प्रेमी गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, आरोपी ने युवती को प्रेम के जाल में फंसाकर शादी का वादा किया था, लेकिन 25 जनवरी 2026 को जब युवती ने उसे घर बुलाकर शादी की बात कही तो उसने साफ इनकार कर दिया और मौके से भाग गया। इस धोखे से टूटकर युवती ने अपनी कलाई काट ली और कीटनाशक का सेवन कर लिया।

गंभीर हालत में परिजन उसे कसडोल होते हुए बलौदाबाजार के निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान 1 फरवरी को उसकी मौत हो गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी भावना गुप्ता के निर्देश पर गिरौदपुरी चौकी में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इस घटना ने एक बार फिर प्रेम संबंधों में धोखे के खतरनाक अंजाम को उजागर कर दिया है।

Related post

छत्तीसगढ़ में संपत्ति की मालकिन बन रही महिलाएं, आर्थिक सशक्तिकरण को मिली नई मजबूती

छत्तीसगढ़ में संपत्ति की मालकिन बन रही महिलाएं, आर्थिक…

Spread the loveमुख्यमंत्री साय की पहल का असर: महिलाओं के नाम संपत्ति पंजीयन में लगभग 51 प्रतिशत की बढ़ोतरी पंजीयन शुल्क…
जैव ऊर्जा बनेगी छत्तीसगढ़ की ऊर्जा सुरक्षा और हरित अर्थव्यवस्था का मजबूत आधार

जैव ऊर्जा बनेगी छत्तीसगढ़ की ऊर्जा सुरक्षा और हरित…

Spread the loveजैव ऊर्जा बनेगी छत्तीसगढ़ की ऊर्जा सुरक्षा और हरित अर्थव्यवस्था का मजबूत आधार कम्प्रेस्ड बायोगैस, ग्रीन हाइड्रोजन और जैव…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की नई दिल्ली में सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी…

Spread the loveरायपुर 21 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली प्रवास के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी…