• 09/01/2026

CG Politics : भाजपा किसान मोर्चा में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति, देखें किसे मिली जिम्मेदारी…!!

CG Politics : भाजपा किसान मोर्चा में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति, देखें किसे मिली जिम्मेदारी…!!
Spread the love

रायपुर , 09 जनवरी। छत्तीसगढ़ भाजपा ने ग्रामीण इलाकों में अपनी पकड़ और मजबूत करने के लिए किसान मोर्चा की नई टीम का एलान कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव की सहमति से जारी इस सूची में बिलासपुर के राकेश तिवारी को प्रदेश महामंत्री जैसी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, मस्तूरी के बीपी सिंह को प्रदेश प्रवक्ता बनाकर पार्टी ने साफ कर दिया है कि वह किसानों के मुद्दों पर अब और आक्रामक तरीके से अपनी बात रखेगी। बीपी सिंह इससे पहले मस्तूरी में विधायक प्रतिनिधि और विधानसभा संयोजक के तौर पर जमीन पर काफी सक्रिय रहे हैं।

भाजपा सूत्रों ने बताया कि इस फेरबदल के पीछे का असली मकसद किसानों के साथ सीधा रिश्ता जोड़ना है। पार्टी चाहती है कि मोर्चा के नेता खेतों तक पहुंचें और किसानों की छोटी-बड़ी दिक्कतों को सीधे सरकार तक पहुंचाएं। संगठन को अब बूथ लेवल पर खड़ा करने की तैयारी है ताकि आने वाले चुनावों में गांव-गांव तक पकड़ मजबूत हो सके।

किरण सिंह देव ने बताया कि नई टीम से उम्मीद है कि वे किसानों के हितों के लिए पूरी ताकत से काम करेंगे।

Related post

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर जाना सड़क हादसे में घायलों का हाल

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर जाना सड़क…

Spread the loveमरकाटोला घाट सड़क हादसे के घायलों और परिजनों से की मुलाकात, बेहतर उपचार के दिए निर्देश चार घायल स्वस्थ…
छत्तीसगढ़ की पुरातात्विक धरोहरों में बढ़ेंगी पर्यटक सुविधाएं

छत्तीसगढ़ की पुरातात्विक धरोहरों में बढ़ेंगी पर्यटक सुविधाएं

Spread the loveभारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण और छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग के बीच महत्वपूर्ण एमओयू संरक्षित स्मारकों और पुरातात्विक स्थलों पर…
खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए मंत्री अग्रवाल, उपचार और सुरक्षा के दिए निर्देश

खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए मंत्री…

Spread the love00 मासूम का जीवन और उसकी सुरक्षा सर्वोपरि, उपचार के साथ मिले सुरक्षित वातावरण – अग्रवाल रायपुर। सरगुजा जिले…