• 20/02/2026

CG : कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के नए कुलपति बने प्रोफेसर मनोज दयाल

CG : कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के नए कुलपति बने प्रोफेसर मनोज दयाल
Spread the love

रायपुर। राज्यपाल एवं कुलाधिपति रामेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय रायपुर के लिए नए कुलपति की नियुक्ति की घोषणा की है। इस पद के लिए प्रोफेसर मनोज दयाल को चयनित किया गया है। वे वर्तमान में गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, हिसार (हरियाणा) के मास कम्युनिकेशन विभाग में प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं।

जारी अधिसूचना के अनुसार, यह नियुक्ति छत्तीसगढ़ कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय अधिनियम, 2004 तथा संशोधन अधिनियम 2025 की धारा 11(1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए की गई है। प्रो. दयाल का कार्यकाल, सेवा शर्तें और अन्य प्रावधान संबंधित अधिनियम एवं परिनियम में निर्धारित नियमों के अनुसार लागू होंगे। वे कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से आधिकारिक रूप से कुलपति का पद संभालेंगे।

Related post

मुख्यमंत्री नोनी-बाबू मेधावी शिक्षा सहायता से सपने को मिला पंख

मुख्यमंत्री नोनी-बाबू मेधावी शिक्षा सहायता से सपने को मिला…

Spread the loveमुख्यमंत्री नोनी-बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना से मिली आर्थिक मदद बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई कर बनना चाहती हैं नर्स…
मुख्यमंत्री पर्यटन विकास मिशन से छत्तीसगढ़ के पर्यटन को मिलेगी नई पहचान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री पर्यटन विकास मिशन से छत्तीसगढ़ के पर्यटन को…

Spread the loveपर्यटन को स्थानीय अर्थव्यवस्था, रोजगार और क्षेत्रीय विकास का मजबूत आधार बनाएगी राज्य सरकार पर्यटन विकास के लिए 500…
खेल प्रतिभाओं को गांव के मैदान से अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

खेल प्रतिभाओं को गांव के मैदान से अंतरराष्ट्रीय मंच…

Spread the loveरायपुर- छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। गांवों, जनजातीय क्षेत्रों और दूरस्थ अंचलों में ऐसी अनेक…