• 22/11/2025

CG : स्पा सेंटर में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने मारी रेड, संचालिका सहित तीन गिरफ्तार

CG : स्पा सेंटर में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने मारी रेड, संचालिका सहित तीन गिरफ्तार
Spread the love

दुर्ग। स्पा सेंटर में मसाज के नाम पर देह व्यापार चलाने की सूचना पर पुलिस ने दो स्पा पर रेड मारी है। दोनों में पुलिस को संदिग्ध गतिविधियां मिली। एक स्पा सेंटर तो बिना लाइसेंस के चल रहा था वही दूसरे स्पा सेंटर की संचालिका पूर्व में भी पीटा एक्ट के तहत जेल जा चुकी है। स्पा सेंटर की संचालिका और दो अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। मामला सुपेला चौकी, स्मृति नगर पुलिस का है।

दुर्ग पुलिस द्वारा एसएसपी विजय अग्रवाल के निर्देश पर अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला अवैध धन लाभ अर्जन करने हेतु अमन ढाबा के लविश फैमलि स्पा एण्ड सेलून एवं ड्रीम केचर स्पा एण्ड सेलून में मसाज के नाम पर लड़कियों से देह व्यापार करवा रहा है। सूचना पर टीम गठित कर सेलून एण्ड स्पा सेंटर में दबिश दिया गया जो मौके पर लविश फैमलि स्पा एण्ड सेलून एवं ड्रीम केचर स्पा एण्ड सेलून में मसाज स्पा सेंटर की संचालिका अहिल्या सागरवंशी पति दिग्विजय सागरवंशी उम्र 36 साल साकिन सिकोला भाठा जंयती नगर दुर्ग थाना मोहन नगर एवं अकुश ईखार पिता कृष्णा ईखार उम्र 29 साल साकिन हाउसिंग बोर्ड जामुल थाना जामुल को संदिग्ध गतिविधि में संलिप्त पाए जाने पर इनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई किया गया है।

बता दें कि ड्रीम केचर स्पा एंड सेलून बिना लाइसेंस के संचालित हो रहा था। वहीं लविश फैमिली स्पा की संचालिका के खिलाफ पूर्व में भी पुलिस ने पीटा एक्ट की कार्यवाही की है।

Related post

मुख्यमंत्री साय ने जिले को दी 218 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री साय ने जिले को दी 218 करोड़ से…

Spread the love– 1.22 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण एवं 217 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन…
सेवा संकल्प अभियान- ‘सेवा के रंग’ कार्यक्रम के तहत निर्मित भव्य रंगोली का मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने किया अवलोकन

सेवा संकल्प अभियान- ‘सेवा के रंग’ कार्यक्रम के तहत…

Spread the love-‘ऑपरेशन सिंदूर’, ‘विकसित भारत@2047’, ‘आत्मनिर्भर भारत’ सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं व राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर बनाई गई रंगोली…
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आदिम जाति विकास संबंधी राज्य स्तरीय कार्य समिति की बैठक सम्पन्न

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आदिम जाति विकास संबंधी…

Spread the loveरायपुर, 8 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन, आदिम जाति विकास विभाग के अंतर्गत भारत के संविधान के अनुच्छेद 275(1) के…