• 03/09/2026

CG – तीन दिन से लापता युवक की इस हाल में मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी…

CG – तीन दिन से लापता युवक की इस हाल में मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी…
Spread the love

कोरबा। छत्तीसगढ़ कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के आंची दादर में एक सुनसान कमरे में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अभिनय रजक पिता शंकर रजक के रूप में हुई है। शव मिलने की खबर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।

ग्रामीणों ने कमरे में शव पड़ा देखा तो इसकी सूचना तुरंत कटघोरा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की।

कटघोरा थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं है। सुनसान कमरे में शव मिलने के कारण मामला संदिग्ध माना जा रहा है। पुलिस ने घटनास्थल से जरूरी सबूत जुटाई है, फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

स्थानीय लोगों के अनुसार, अभिनय शराब पीने का आदी था और अक्सर नशे में रहता था। आशंका जताई जा रही है कि नशे की हालत में वह कमरे में गया होगा, जहां उसकी मौत हो गई। हालांकि, पुलिस ने अभी किसी संभावना की पुष्टि नहीं की है।

फिलहाल पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। युवक आखिरी बार कब और किसके साथ देखा गया था, वह कमरे तक कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Related post

महिलाओं के संपत्ति अधिकार को मजबूत कर रही विष्णु भैया की सरकार, रजिस्ट्री में मिल रही 50 प्रतिशत की छूट……

महिलाओं के संपत्ति अधिकार को मजबूत कर रही विष्णु…

Spread the loveरायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और पंजीयन मंत्री ओ.पी. चौधरी की पहल से महिलाओं को संपत्ति में अधिकार…
विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल डेका

विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की…

Spread the love00 निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में नैक ग्रेडिंग, पीएचडी की गुणवत्ता, पाठ्यक्रमों और सामाजिक दायित्वों की समीक्षा…
दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोडऩे के लिए और अधिक प्रयास जरूरी – राज्यपाल

दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोडऩे के…

Spread the love00 वर्ल्ड ऑडियो बुक टीम छत्तीसगढ़ का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज 00 राज्यपाल ने टीम…