• 19/05/2026

CG – तेज रफ्तार का कहर, अलग-अलग सड़क हादसों ने 4 लोगों की ली जान

CG – तेज रफ्तार का कहर, अलग-अलग सड़क हादसों ने 4 लोगों की ली जान
Spread the love

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी। वहीं तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पहली घटना बालको थाना क्षेत्र में हुई, जहां पिकनिक से लौट रहे युवकों से भरी ऑटो पलट गई। दूसरी घटना बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र की है, जहां बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने चपेट में लेकर टक्कर मार दी।

जानकारी के मुताबिक पहली घटना बालको थाना क्षेत्र के ग्राम अजगरबहार के पास घटित हुई। बताया जा रहा है कि 10 युवक झोराघाट से पिकनिक मनाकर एक ऑटो में वापस लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि ऑटो में सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान सोनू यादव और सत्यम यादव के रूप में हुई है। दुर्घटना में कई अन्य युवक घायल हुए, जिन्हें स्थानीय लोगों और साथियों की मदद से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मर्च्युरी में भेज दिया है। दूसरी घटना बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र के जवाली-चाकाबुड़ा मार्ग की है। यहां अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। इस हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान प्रकाश और बबलू के रूप में हुई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने सड़क पर चक्काजाम कर दिया।

Related post

जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी प्रमुख अमित बघेल को नहीं मिली राहत: हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी प्रमुख अमित बघेल को नहीं मिली…

Spread the loveबलौदा बाजार: जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी प्रमुख अमित बघेल की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही है। छ्त्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने…
CG – चाकूबाजी से दहला राजधानी का ये इलाका! इस वजह से बदमाशों ने उतारा मौत के घाट…..

CG – चाकूबाजी से दहला राजधानी का ये इलाका!…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी में आए दिन चाकूबाजी की घटनाएं सामने आते रहती है, जिसमें कई मामले में घायलों…
CG Train Cancelled : भीषण गर्मी में रेल यात्रियों को बड़ा झटका, बिलासपुर-गेवरा और कोरबा मेमू ट्रेन इतने दिनों तक रहेगी रद्द…..

CG Train Cancelled : भीषण गर्मी में रेल यात्रियों…

Spread the loveबिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में 21 से 24 मई तक बिलासपुर-गेवरा और बिलासपुर-कोरबा मेमू ट्रेनों…