• 28/06/2026

CG : मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौके पर तीनों की दर्दनाक मौत

CG : मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौके पर तीनों की दर्दनाक मौत
Spread the love

जांजगीर-चांपा । जांजगीर-चांपा जिले में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा बलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम डोंगरी-कोरबी से गुजरने वाले भारतमाला मार्ग पर हुआ, जहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने तीनों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, ग्राम डोंगरी-कोरबी निवासी 62 वर्षीय दलहरण दास वैष्णव, 52 वर्षीय केदार बरेट और 70 वर्षीय संतु यादव रोज की तरह सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान सुबह करीब 5 से 6 बजे के बीच तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने तीनों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही बलौदा पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतकों की पहचान कर उनके परिजनों को सूचना दे दी है।
बलौदा थाना प्रभारी मनोहर सिन्हा ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर फरार वाहन और चालक की तलाश में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम के बाद तीनों शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। इस दर्दनाक हादसे से पूरे गांव में शोक का माहौल है।

Related post

एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम : चौधरी

एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की भावना…

Spread the love00 नवा रायपुर के लखौली में एनसीसी प्रशिक्षण कैंप में शामिल हुए वित्त मंत्री, कैडेटों को बड़े लक्ष्य निर्धारित…
मुख्यमंत्री निवास में दीपावली मिलन समारोह बना आत्मीयता, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक गौरव का अनूठा संगम

मुख्यमंत्री निवास में दीपावली मिलन समारोह बना आत्मीयता, सामाजिक…

Spread the loveमुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने प्रदेशभर से आए विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों, पद्मश्री विभूतियों, लोकतंत्र सेनानियों और सामाजिक संगठनों…
दिवंगत आरक्षक के परिवार को मिला 1.08 करोड़ का बीमा क्लेम, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने सौंपा चेक, बेटे को अनुकंपा नियुक्ति

दिवंगत आरक्षक के परिवार को मिला 1.08 करोड़ का…

Spread the loveरायपुर।  उप मुख्यमंत्री एवं गृह एवं जेल मंत्री विजय शर्मा ने आज महानदी भवन नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ सशस्त्र…